राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे जिले के पंचायत प्रतिनिधि

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो चीफ जरखान
6263448923

 

 

जरखान नवभारत टाइम्स 24 7 ब्यूरो प्रमुख बीजापुर
जरखान नवभारत टाइम्स 24 7 ब्यूरो प्रमुख बीजापुर

बीजापुर 10 मार्च 2024/ रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 11 मार्च को राज्य स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन में बीजापुर जिले से भी पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे। उक्त जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार ने दी।
जिला सीईओ ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि सम्मेलन में प्रदेश भर से पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिसमें राज्य भर के जिला पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित जिला पंचायत सदस्य,जनपद अध्यक्ष , उपाध्यक्ष एवं सदस्य के अलावा सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मेलन में आमंत्रित किया जा रहा है।
राज्य स्तरीय सम्मेलन में जिले के पंचायत प्रतिनिधियों में लगभग 200 की संख्या में शामिल होंगे। इसके लिए सरपंच और उपसरपंच, जनपद सदस्य, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य सभी को आमंत्रण दिया गया है । कार्यक्रम का आयोजन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन तथा मंत्रीगण सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। कार्यकम में पंचायती राज संस्था के सशक्तिकरण तथा विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। ग्राम पंचायत के द्वारा संकल्प पारित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से अभिनंदन पत्र पारित किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री के प्रति विकास योजनाओं तथा व्यक्ति मूलक योजनाओं के अपने अपने पंचायतो में सफल क्रियान्वयन के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, (बिहान) 15वें वित्त आयोग आदि अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत जहां रोजगार की गारंटी दी जा रही है, वही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के द्वारा आवासहीन व अन्य जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। इसके साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण आत्मनिर्भरता व आर्थिक उन्नति के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं का समूह बनाकर उन्हे दी जा रही है, वही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के द्वारा आवासहीन व अन्य जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। इसके साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण आत्मनिर्भरता व आर्थिक उन्नति के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें लखपति दीदी बनाने के लिए संगठित प्रयास किया जा रहा। महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा के लिए घर घर पक्के शौचालय का निर्माण किया गया है। राज्य सरकार की घोषणा पत्र में उल्लेखित मोदी की गारंटी के अनुरूप महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिला को 1000 हजार प्रतिमाह देने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस का कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य योजनाओं का संचालन भी सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 

(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

 

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 

*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *