मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : विधिवत मंत्रोच्चार के साथ 120 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सक्ती, 17 जनवरी 2025: सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में विगत दिवस नंदेली भाठा मैदान सक्ती में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत कुल 120 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे l छतीसगढ़ शासन के इस महती योजना के तहत सक्ती जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना डभरा, जैजैपुर, मालखरौदा और सक्ती के प्रति परियोजना अंतर्गत 30-30 जोडो का लक्ष्य के अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न किया गया।

सक्ती जिले के नंदेली भाठा मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा कमलेश जांगड़े द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्जवलित और पुष्पमाला अर्पित कर किया गया l इस अवसर पर विवाहित जोड़ों को सांसद जांगड़े की उपस्थिति में बाजे गाजे के साथ बारात प्रस्थान, विधिवत मंत्रोच्चार के साथ वर-वधु के 7 फेरे, कन्यादान, सिंदूर बंदन, वरमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया l साथ ही सांसद द्वारा योजना अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को 36 हजार रूपए प्रति जोड़े के मान से सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया गया ।

सांसद, अधिकारियों कर्मचारियों, उपस्थित जनप्रतिधियों व वर-वधु के परिजनों ने नवविवाहित जोड़ो को शुभकामनायें व आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा कमलेश जांगड़े ने कहा कि आज सक्ती जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 120 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ है, यह सक्ती जिले के लिए बहुत ही हर्ष की बात है l उन्होंने इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ो का गठबंधन करते हुए बारी-बारी से सभी जोड़ो को आशीर्वाद दिया l उन्होंने सभी नव दाम्पत्य जोड़ो को विवाह के गठबंधन की बधाई दी तथा नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करते हुए हसी ख़ुशी सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए शुभकामनाएं दी l

सांसद जांगडे ने वर और वधु दोनों को अपने माता-पिता के समान ही अपने सास-ससुर को भी सम्मान देने का आग्रह किया l इस अवसर पर प्रभारी महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्याम कंवर द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी नव वर-वधुओं सहित उपस्थित सभी को दी गई l

इसके साथ ही इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समस्त नवविवाहित जोड़ों तथा पंडाल में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व नागरिकों को बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ भी दिलाया गया l इस अवसर पर जनपद पंचायत सक्ती मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीति पवार, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जैजैपुर पुष्पलता अग्रवाल, सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन समिति की सदस्य सु अन्न्नापूर्ण राठौर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, नवविवाहित जोड़ों के परिजन, गणमान्य नागरिक व मिडिया प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *