मुंबई में सैफ अली खान पर हमले का संदिग्ध दुर्ग रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रेल्वे सुरक्षा बल (RPF) ने मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमले के मामले में संदिग्ध आकाश कैलाश कन्नौजिया, उम्र 31 वर्ष, को हिरासत में लिया।

इससे पहले मुंबई के जुहू पुलिस थाने से RPF पोस्ट दुर्ग को सूचना मिली थी कि संदिग्ध ट्रेन नंबर 12101 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा है। यह सूचना ट्रेन के गोंदिया और राजनांदगांव स्टेशन के बीच होने के दौरान प्राप्त हुई। साथ ही संदिग्ध की फोटो और मोबाइल फोन की टावर लोकेशन भी साझा की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए RPF पोस्ट दुर्ग के निरीक्षक एस.के. सिन्हा ने त्वरित कार्रवाई की। ट्रेन के दुर्ग स्टेशन पर पहुंचने से पहले दो टीमों का गठन किया गया और ट्रेन में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान RPF टीम, जिसमें निरीक्षक एस.के. सिन्हा, आरक्षक श्रीराम मीना और महिला आरक्षक निर्मला शामिल थीं, ने ट्रेन के जनरल डिब्बे नंबर 199317/सी से संदिग्ध को पकड़ लिया। संदिग्ध की तस्वीर और पहचान मुंबई पुलिस को भेजी गई।

मुंबई पुलिस ने पुष्टि की कि गिरफ्तार व्यक्ति ही वह संदिग्ध है जिसकी तलाश की जा रही थी। इसके बाद संदिग्ध को RPF पोस्ट दुर्ग लाया गया, जहां वीडियो कॉल के माध्यम से मुंबई पुलिस से संपर्क किया गया।

मुंबई पुलिस की एक टीम हवाई मार्ग से आज रात 8 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद संदिग्ध को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *