मुंगेली पतंग महोत्सव में उमड़ा पतंगबाजों का हुजूम, आसमान में उड़ते रंग बिरंगे पतंगों ने लोगों का मोहा मन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली- मकर संक्रांति के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी मुंगेली के द्वारा पतंगबाजी प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर दूसरे शहर के प्रतिभागियों ने भी सहभागीता निभाई । मुंगेली के साथ ही पंडरिया, लोरमी से पहुंचे पतंगबाजों ने भी अपने पतंग का करतब दिखाया। शहीद वीर नारायण सिंह मैदान पर सायं 4:00 बजे से पतंगबाजी प्रतियोगिता आरंभ हुआ ।

इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक पतंगबाजों ने हिस्सा लिया और अपने पतंगबाजी के माध्यम से दिल जीत लिया। मैदान के बाहर सैकड़ों दर्शक ताली बजाकर उत्साह बढ़ाते रहें और आसमान की ओर सिर करके पतंगबाजी का आनंद लेते रहे। इस अवसर पर संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता पांचवें वर्ष हो रहा है और लगातार वर्ष दर वर्ष पतंगबाजों की संख्या बढ़ते जा रहा है।

यह इस बात का प्रमाण है कि लोगों को यह आयोजन अच्छा लग रहा है। पतंगबाजी प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में उपस्थित जिले के पत्रकारों ने भी अपने अपने विचार आयोजन के संदर्भ में रखे और शहर के लिए नया कार्यक्रम बताते हुवे आयोजक संस्था स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी को बधाई दी।

पतंगबाजी प्रतियोगिता में आयुष देवांगन ने प्रथम, रौनक दरड़ा ने द्वितीय और प्रीत देवांगन ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस आयोजन में डिजाइनर पतंगबाज के रूप में रोशन साहू, सीनियर पतंगबाजी के रूप में राज व जूनियर पतंगबाज के रूप में सागर साहू का चयन किया गया।

विजेता सभी प्रतिभागियों को सम्मान राशि के साथ मुख्य अतिथि के हाथों से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। पतंग महोत्सव में वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पाठक, सुशील शुक्ला, जयकुमार ताम्रकार, प्रशांत शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक अशोक गुप्ता, विनोद राय, निखलेश लाल, अलीम मिर्जा, नीलकमल सिंह, आनंद गुप्ता अथिति के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संयोजक रामपाल सिंह ने और आभार प्रदर्शन सह संयोजक रामशरण यादव ने किया। पतंगबाजी प्रतियोगिता को सफल बनाने में सँस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, आयोजन प्रभारी सतपाल मक्कड़, नीलेश केशरवानी, देवेंद्र परिहार, गिरीश सुथार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, नागेश साहू, चित्रकान्त सिंह, आर्या सिंह, राहुल मल्लाह, पवन यादव, पप्पू शर्मा, दिलबाग सिंह, आशीष सिंह, श्रीओम सिंह सहित सँस्था के सभी सदस्यों का योगदान रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *