महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। वहां पुणे से घूमने आए आठ छात्रों की समंदर में डूबने से मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छात्रों का ये ग्रुप पुणे के आलंदी से एक प्राइवेट कोचिंग क्लास ट्रिप के लिए रायगढ़ के दिवेआगर बीच घूमने आया था।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि आठवें छात्र की तलाश जारी है।
Author: Deepak Mittal









