महाकुंभ में झूमते हुए पहुंच रही है साधु-संतों की टोलियां, किसी ने भांजी लाठियां तो कोई ऊंट पर सवार, Photos

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रयागराज में संगमतट पर 12 सालों बाद महाकुंभ का आयोजन होने वाला है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश प्रशासन पूरी तरह से कमर कस चुका है। वहीं दूसरी ओर महाकुंभ 2025 के विराट आयोजन की सारी जिम्मेदारियां संभालने के लिए यूपी पुलिस भी पूरी तरह से तैयार हो चुकी है।

हर 12 साल के अंतराल पर आयोजित होने वाले महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 से होगी, जो 26 फरवरी 2025 तक चलेगी। महाकुंभ में नागा साधु-सन्यासियों का जप-तप हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहता है।

इस साल महाकुंभ में किन्नर सन्यासी भी हिस्सा ले रहे हैं, जिनसे आशिर्वाद लेने के लिए भीड़ जुटने की उम्मीद है। मीडिया से बात करते हुए DGP प्रशांत कुमार ने कहा कि महाकुंभ 2025 वास्तव में डिजिटल होने वाला है। इसमें पुलिस बस एसआई सक्षम कैमरों, ड्रोन आदि से निगरानी रखेगी। संभावित आतंकी हमलों, साइबर हमलों व तस्करी जैसी समस्याओं से निपटने के लिए प्रयागराज में 50,000 पुलिसकर्मियों की मजबूत टीम को तैनात किया जाएगा।

महाकुंभ में नाचते-गाते और झुमते हुए साधु-सन्यासिओं व नागा साधुओं की टोली प्रयागराज पहुंचने लगी है। जिनकी कुछ चुनिंदा तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आएं हैं।

1. जानकारी के अनुसार इस साल महाकुंभ की शोभा 13 अखाड़े बढ़ाने वाले हैं, जिनके 15 लाख से अधिक साधु-संत मेला क्षेत्र में अपने प्रवास के दौरान जप-तप से पूरा माहौल ही अध्यात्मिक बनाकर रखेंगे।

2. प्रयागराज की सड़कों पर इन दिनों जहां नजर जाएं, साधु-संतों के अखाड़े और अलग-अलग जगहों से आने वाले साधुओं से ही पटी हुई नजर आ रही है। कोई ऊंट पर सवार होकर काला चश्मा लगाए बड़े ही शान से महाकुंभ में शामिल होने पहुंच रहे हैं तो कोई लाठियां भांजते हुए अलग ही नजारा प्रस्तुत कर रहे हैं।

3. महाकुंभ के इस विराट आयोजन में अगले साल 40 करोड़ से ज्यादा सन्यासियों व श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जतायी गयी है। तीर्थ नगरी प्रयागराज के स्टेशनों पर अभी से ही साधु-सन्यासियों का डेरा जमा हुआ है।

4. नागा साधु हैं तो क्या हुआ, सर्द मौसम में चाय की चुस्कियों को भला कौन मना कर सकता है। प्रयागराज क्षेत्र में चाय बनाने नागा साधु के मन में शायद यहीं बात आ रही होगी।

5. महाकुंभ की तैयारियों जायजा लेने प्रयागराज पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना करने का मौका अपने हाथों से बिल्कुल नहीं जाने दिया।

6. प्रयागराज पहुंच रहे साधु सन्यासियों व अखाड़ा का फूलों से कुछ इसी तरह से स्वागत किया जा रहा है। इस साल महाकुंभ में पिछली बार (2019) के मुकाबले में सुरक्षा के कहीं ज्यादा इंतजाम भी किये जा रहे हैं। लगभग 40% ज्यादा सुरक्षाकर्मी को ड्यूटी पर लगाया जाएगा।

7. महाकुंभ 2025 में शामिल होने प्रयागराज जा रहे नागा साधु कुछ इस अंदाज में झूमते और लाठियां भांजते हुए पहुंच रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *