महाकुंभ में कैबिनेट के बाद सीएम योगी ने किए ये ऐलान, वाराणसी, प्रयागराज और आगरा को बड़ी सौगात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Mahakumbh Yogi Cabinet Meeting: प्रयागराज महाकुंभ में चल रही यूपी कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं. इस बैठक के बाद सीएम योगी ने ख़ुद इसकी जानकारी दी. सीएम योगी ने कहा कि यूपी में निवेश के नए प्रस्ताव आए हैं.

सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज और वाराणसी समेत सात जिलों को मिला नया प्राधिकरण बनाया जाएगा. इसके साथ ही प्रदेश में तीन नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे और प्रदेश में नई एयरोस्पेस डिफेंस पॉलिसी बनाई जाएगी.

सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ में स्टेट कैपिटल रीजन लखनऊ और उसके आसपास के जनपदों को मिलाकर के विकास का ऐसे ही प्रयागराज और चित्रकूट को मिलाकर के एक डेवलपमें ट रीजन बनाएंगे. इसके इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जो महत्वपूर्ण होगा वह एक गंगा एक्सप्रेसवे का एक्सटेंशन हम लोग देंगे गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज से मिर्जापुर मिर्जापुर से भदोही होते हुए संत रविदास नगर होते हुए यह काशी चंदौली वाराणसी और गाजीपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा इसके अलावा वाराणसी और चंदौली से यही एक्सप्रेसवे सोनभद्र को जोड़ते हुए नेशनल हाईवे के साथ जुड़ेगा. यह इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से बड़ा काम है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *