महतारी वंदन सम्मेलन गुण्डरदेही में भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महतारी वंदन सम्मेलन गुण्डरदेही में भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन
लाभान्वित हितग्राहियों ने इस योजना को बताया बहुपयोगी, मुख्यमंत्री साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति जताया विनम्र आभार

दीपक मित्तल
नवभारत टाइम्स 24 x7in
प्रधान संपादक छत्तीसगढ़

बालोद,विकासखण्ड मुख्यालय गुण्डरदेही के नगर पंचायत सामुदायिक भवन में आयोजित महतारी वंदन योजना के लाभान्वित हितग्राहियों के महतारी वंदन सम्मेलन में भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए इस योजना के लाभान्वित हितग्राहियों ने इस योजना को अनेक दृष्टि से बहुपयोगी बताते हुए इसकी मुक्तकंठ से सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रतिमाह उन्हें मिलने वाली राशि जरूरत के समय एवं मुश्किल वक्त का सहारा बनकर उनके एवं उनके परिवार को राहत प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार को एक सच्चे अभिभावक की भाँति हम महिलाओं की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए उन्हें संबल प्रदान करने के लिए यह योजना लागू करने के लिए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विनम्र आभार व्यक्त किया है।


गुण्डरदेही में आयोजित आज महतारी वंदन सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुँची महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रीमती हेमिन साहू, सुनिता, यामिनी ने महतारी वंदन योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना हम महिलाओं के विकास की योजना है। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एंव गणमान्य नागरिकों ने महिलाओं से कहा कि वे महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह प्राप्त हो रही राशि का उपयोग अपने बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु करें। यह योजना महिलाओं की उन्नति के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन एवं गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही लगभग 50 महिलाओं को शाॅल, श्रीफल और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम प्रतिमा ठाकरे, नगर पंचायत अध्यक्ष रानू सोनकर, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चन्द्राकर,  नीतिश मोंटी यादव गणमान्य नागरिक प्रमोद जैन, नरेश यदु, विश्वास गुप्ता सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी  खिलेश्वरी नाग एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में महिला हितग्राही मौजूद थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *