मध्य प्रदेश शिक्षक संघ बिरसा के त्रिस्तरीय निर्वाचन निर्विरोध संपन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दमोह (बालाघाट): मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के बिरसा का त्रिस्तरीय निर्वाचन कल दिनांक19/01/2025को सरस्वती शिशु मन्दिर बिरसा में बैहर से निर्वाचन अधिकारी श्री रमेश अजित तथा पर्यवेक्षक श्री चौहान सेवानिवृत्त शिक्षक बैहर के द्वारा संगठन के आचार संहिता अनुसार प्रात: 11:00 बजे से नाम निर्देशन प्रक्रिया के साथ प्रारंभ हुए।

तीनो कार्यकारिणी हेतु11 नामांकन प्राप्त हुए जिसमें सर्वश्री भगीरथी पांचे ब्लाक अध्यक्ष, तथा सचिव सुजीत कुमार खोब्रागडे, कोषाध्यक्ष सन्तोष कुमार पतरे, निर्विरोध निर्वाचित हुए हुए ! कार्यकारणी में सर्वश्री उपाध्यक्ष सदाराम राहँगडाले ,सहसचिव भीखम लाल चौधरी,कार्यकारिणी सदस्यों में सर्वश्री बी.आर. बिसेन ,शत्रुघन मेरावी, सनुक लाल मरकाम,सेवन सिंह मेरावी, मनोनीत सदस्यो मे कैलाश मेरावी,श्रीमती शान्ता नेताम सर्वसम्मति से चुनें गयें।

इसी प्रकार नगर इकाई में,सर्वश्री कैलाश भगत अध्यक्ष ,हेमंत पलके सचिव,जनक लाल चौधरी कोषाध्यक्ष,प्रकाशचंद धुर्वे उपाध्यक्ष,एस के नगपुरे सह सचिव, सदस्यों में श्रीमती कुमुद धूवारे ,पेरूलता पटले,शशिकला शिव,कीर्ति भगत, मनोनीत सदस्यो मे श्री एस उपाध्याय ,योगेश घरते निर्विरोध निर्वाचित हुए। तहसील ईकाई में सर्वश्री प्रेम लाल पटले अध्यक्ष, सत्य प्रकाश अनमोले सचिव,रुपेश खरोले कोषाध्यक्ष, तिलक सिंह ठाकरे उपाध्यक्ष , नन्दलाल ग्वालवंशी सहसचिव,कार्यकारणी सदस्यों में,सर्वश्री प्रहलाद पटले,डॉक्टर रुपेश मेश्राम,एच के नेवारे,एस आर उके,मनोनीत सदस्यो मे श्रीमती पुष्पा वाट,राजेश राठौर, निर्विरोध निर्वाचित हुए

जिन्हें निर्वाचित होने की घोषणा करते हुए निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया! निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुये संगठन के पूर्व पदाधिकारि सर्वश्री बी.आर. बिसेन, एच. के. नेवारे, प्रल्हाद पटले,एस. आर. उके व प्रकाश धुर्वे ने,संगठन के उद्देश्य व कार्यक्रम के बारे मे बताते हुये कहा कि, नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी राष्ट्रहित, छात्रहित, संगठन हित एवं अंत मे शिक्षक हित के लिए कार्य कर संगठन को मजबूत बनाने मे अपना योगदान देगे!

उसी प्रकार निर्वाचन पदाधिकारीयों ने अपनी भावी योजनाओ के बारे मे बताते हुये सभी शिक्षको के सहयोग के सहयोग व आभार व्यक्त किया गया, अंत मे नवनिर्वाचित अध्यक्षो का पुष्प गुच्छ से स्वागत करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया! उक्ताशय की जानकारी जिला मिडिया प्रभारी श्री एस. आर. उके पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष म. प्र. शिक्षक संघ एवं निर्वाचन संयोजक बिरसा द्वारा दी गई*!

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *