भाजपा से इनकी टिकट लगभग तय….कांग्रेस में रायशुमारी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बनने लगे समीकरण, उमड़े दावेदार

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- 20 जनवरी से आदर्श आचार संहिता लगते ही चुनावी बिगुल फूंका जा चुका है। दोनों ही प्रमुख दलों में प्रत्याशियों को लेकर बैठकों का दौर आरम्भ हो चुका है समीकरण बनाये जा रहे है । बैठकों में दावेदारों की फौज उमड़ सी पड़ी है हरसम्भव जोड़ से वे टिकट लाने लालायित है। वंही टिकट न मिल पाने की स्थिति कुछ की नाराजगी उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ने का रुख देगी।


ज्ञात हो कि सरगांव नगर पंचायत में इस बार अध्यक्ष का पद सामान्य हुआ है परंतु साहू समाज की बाहुल्यता से लगभग दोनों ही पार्टियों में साहू उम्मीदवार होने की चर्चा चल रही है। जिसमे भाजपा से वर्तमान अध्यक्ष परमानन्द साहू की टिकट लगभग तय मानी जा रही है।

वंही कांग्रेस में बहुत ज्यादा दावेदारों के होने से रायशुमारी चल रही है। फिर भी कांग्रेस से नेहरू साहू व मुकेश साहू प्रबलता से दिखाई दे रहे है वंही रामखेलावन साहू व इंदिरा साहू भी अपने समीकरण और अनुभवों को लेकर प्रमुखता से दावेदारी किये हुए है।

नगर पंचायत सरगांव के लिए 15 पार्षदों के लिए भी पैनल बनाये गए है । संभावना है सर्वप्रथम भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की सूची अगले 24 घण्टे के अंदर जारी हो जाएगी। जबकि कांग्रेस में अभी तक विचार और मन्त्रणा जारी है।

परमानन्द साहू वर्तमान में नगर पंचायत के अध्यक्ष है जिन्होंने महज अपने 9 माह के कार्यकाल में नगर की एक नई दिशा अपने ऊर्जामयी कार्यो से करके दिखाया है। सरल सहज और शिक्षित पार्टी के प्रति पूर्ण समर्पित व नगर विकास को संकल्पित परमानन्द साहू की टिकट लगभग तय मानी जा रही है जो कांग्रेस के प्रत्याशी के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगी।

हालांकि मुकेश साहू व नेहरू साहू भी युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व करते है वंही साहू समाज से कांग्रेस के पार्षद रामखेलावन साहू व नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष इंदिरा साहू भी समाज मे अपनी पकड़ मजबूती से बनाये हुवे है जिसके चलते कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है ।नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा से परमानन्द साहू व कांग्रेस से नेहरू साहू पर सम्भवतः अंतरिम मुहर की सूत्रीय संभावना है। बरहाल राजनीति का ऊंट कब और किस करवट बैठ जाये तो ये सिर्फ आने वाला वक्त ही बताएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment