रायपुर: निकाय चुनाव 2025 को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने 10 नगर निगमों के लिए प्रभारी मंत्रियों, संगठन प्रभारियों और संयोजकों की नियुक्ति की है। रायपुर के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम होंगे।
इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव को बिलासपुर और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दुर्ग का प्रभार दिया गया है। वहीं, मंत्री केदार कश्यप को जगदलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने चुनावी रणनीति को मजबूत बनाने के लिए यह कदम उठाया है।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162880
Total views : 8187488