भाजपा ने किया कांग्रेस पर पलट वार। कहा,, नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

वीना दुबे
दुर्ग

भाजपा ने किया कांग्रेस पर पलट वार। कहा,, नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगाया है जिस पर भाजपा ने पलटवार कर जवाब दिया है प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि संविधान में 80 से ज्यादा संशोधन कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में किए हैं उन्होंने बताया कि राजीव गांधी से मनमोहन सिंह के शासनकाल में 30 इंदिरा गांधी के समय 25 और पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय 16 संशोधन किए गए अपनी कुर्सी बचाने के लिए इंदिरा गांधी ने देश को आपातकाल के पंजे में जकड़ कर संविधान के लोकतांत्रिक होने का उपवास उड़ाया बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान में स्पष्ट है कि इसके मूल स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती पर संविधान के 42 में संशोधन में आपातकाल लगाकर संविधान का मूल भाव संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य को बदलकर संप्रभु सामाजिक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य कर दिया यह कांग्रेसी तुष्टिकरण की नीति का स्पष्ट परिणाम दिखता है भाजपा पूछती है की प्रियंका गांधी को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री ने जो संविधान में संशोधन किया है वह गलत है या सही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए नए-नए क्रिप्टो फ्रंट खेल कर नए-नए आरोप कांग्रेस लग रही है दरअसल कांग्रेस के पास अब भाजपा से लड़ाई लड़ने की हिम्मत नहीं है इसलिए नए-नए होलिकाऊ लाने पड़ रहे हैं भाजपा की केंद्र सरकार ने 10 सालों में सब को मकान सबको इलाज सबको शौचालय सबको बैंक खाता सबको खाद्यान्न सबको नल जल सबको बिजली सबको सड़क सबको इंटरनेट सबको रोजगार दिया है जिस से व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन आया है राष्ट्रीय सुरक्षा आतंकवाद से मुक्ति दुनिया में भारत की स्थिति बेहतर करना राम मंदिर निर्माण धारा 370 की समाप्ति तीन तलाक से मुक्ति माफिया राज्य से मुक्ति गुंडा राज से मुक्ति ऐसे विषय हैं जिसके चलते भारत में जनता के सामूहिक हित में एक सकारात्मक प्रभाव छोड़ा है इसलिए विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है कांग्रेसी नेताओं के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई देश के विकास सुरक्षा के लिए रोड मैप नहीं है सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी यदि संविधान की बात करते हैं तो जनता जानती है कि सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली कांग्रेस के प्रति जनता में विश्वास की भावना खत्म हो चुकी है,,0000

वीना दुबे,, नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख दुर्ग 
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24X7.in प्रधान संपादक रायपुर)**नवभारत टाइम्स 24X7.in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं**???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*????????????????????????????*संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Follow the *NAVBHARATTIMES24x7* channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaCTajUHbFV4GpOz2J3K
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *