भाजपा की सरकार सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं के विमर्श से चलती: विजय शर्मा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भाजपा की सरकार सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं के विमर्श से चलती: विजय शर्मा

 

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

बिलासपुर। डिप्टी सीएम बनने के बाद विजय शर्मा का पहली बार बिलासपुर आगमन हुआ। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। निर्धारित समय के अनुसार वे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

 

डिप्टी सीएम विजय शर्मा मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात की और आइटीआइ भवन कोनी व अटल बिहारी विश्वविद्यालय के वर्षगांठ कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक परिश्रम किया है। कठिनाइयों का सामना किया, गली-मोहल्लों में जाकर प्रचार किया, और उसके परिणामस्वरूप भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार किसी मंत्री या विधायक से नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के विमर्श और आदर्शों से चलती है। आपकी तपस्या से ही कश्मीर में धारा 370 हटाई गई, तीन तलाक पर कानून बनाए गए, और नागरिकता कानून लाया गया। भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा संकल्पों को दोहराते हैं और भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए समाज ने जो प्रतिमान स्थापित किए हैं, उन्हें पूरा करने में अपना जीवन लगाते हैं।

 

सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में हुआ डिप्टी सीएम का स्वागत

 

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद कोनी आइटीआइ और अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लिया। सरकंडा पार क्षेत्र में पहुंचने पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ शर्मा का ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। महामाया चौ

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *