भगदड़ के बाद 2 और हादसे, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु हादसे के शिकार, 4 की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

UP Accident : महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रयागराज से कुछ लोग घर लौट रहे हैं तो कुछ अयोध्या रामभूमि के दर्शन को जा रहे हैं। दोनों तरह के श्रद्धालुओं के संग हादसे की खबरें हैं। एक हादसा जौनपुर और एक अयोध्या में हुआ। यूपी में जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पास कार-बस की जोरदार टक्कर में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बुधवार की रात हुई इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। बता दें, एक सप्ताह पूर्व वैगनार कार से 6 लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए गए थे। मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद वे अपने घर जा रहे थे।

बुधवार की रात सतहरिया पुलिस चौकी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही रोडवेज बस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद तेज धमाके की आवाज से आस-पास का इलाका गूंज उठा। संजय सिंह (55) निवासी महाराजगंज नामक व्यक्ति कार चला रहा था। कार में उनका और उनके मित्र का परिवार था। इस घटना के बाद सतहरिया चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस हादसे में कार के परखचे उड़ गए।

कड़ी मशक्कत के बाद निकाले शव

हालत यह हो गई है कि कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत से कटर से दरवाजे को काटकर निकाला गया। सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने ड्राइवर संजय, विमला देवी (58), बिंदु सिंह (45) निवासीगण गोरखपुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि विद्यावती (60), किरन तिवारी (40) निवासीगण महाराजगंज, महेश तिवारी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि खाली रोडवेज और श्रद्धालुओं से भरी कार की जोरदार भिड़ंत में तीन की मौत व तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सड़क पर भारी ट्रैफिक लग गया।

पुलिस के अनुसार, गोरखपुर जिले के 6 लोग प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या का स्नान करने निकले थे। स्नान के बाद श्रद्धालु अपनी कार में सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे। कार को संजय सिंह चला रहे थे, उसमें उनका परिवार और उनका दोस्त भी था।

अयोध्या में भी सड़क हादसा

वहीं, अयोध्या में भी बड़ा सड़क हादसा हो गया। बता दें, प्रयागराज से अयोध्या आ रही श्रद्धालुओं की बस डम्फर से टकराई, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई। इस हादसे में सात घायल हो गए। सभी गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। यह हादसा थाना पूराकलंदर के नौवा कुआ के पास रायबरेली हाईवे पर हुआ, जिसमें परिवहन बस से 22 श्रद्धालु प्रयागराज से अयोध्या में राम लला का दर्शन करने जा रहे थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *