बेटी को मारने से पहले बेटे को भेजा बाहर… रसोई में घात लगाकर मारी 4 गोलियां — पिता ने खुद रची थी राधिका की हत्या की साजिश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गुरुग्राम: टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या प्री-प्लान थी, पिता ने कबूली साजिश
हरियाणा के गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की निर्मम हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस चौंकाने वाली घटना में राधिका के पिता दीपक यादव ने खुद अपनी बेटी को गोलियों से भून डाला।

पुलिस पूछताछ में पहले तो दीपक गुमराह करता रहा, लेकिन जब उसने सच कबूला, तो हर कोई दंग रह गया। आरोपी पिता ने बताया कि यह हत्या पूरी तरह पूर्व नियोजित थी। उसने यह भी कहा कि अगर बेटा उस वक्त घर में होता, तो शायद राधिका बच जाती — इसलिए उसने दूध लाने के बहाने बेटे को बाहर भेज दिया था।

रसोई में घात लगाकर दागी 4 गोलियां
गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे, जब राधिका सुशांत लोक-2 स्थित अपने घर की रसोई में नाश्ता बना रही थी, तभी दीपक यादव ने उसकी पीठ पर एक के बाद एक चार गोलियां चला दीं। राधिका की मौके पर ही मौत हो गई।

“मैंने सबकुछ सोच-समझकर किया” — आरोपी पिता
दीपक ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार थी और कमरे में आराम कर रही थी। उसने हत्या का प्लान खुद बनाया और उस दिन घर में राधिका के अलावा कोई और न हो, इसकी पूरी तैयारी की थी।

पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार
राधिका के शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। उसके शरीर से कुल 4 गोलियां निकाली गईं, जबकि एक गोली का अभी तक सुराग नहीं लगा है। राधिका का शुक्रवार को वजीराबाद गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम क्रिया उसके बड़े भाई धीरज यादव ने की।

गांव में शोक का माहौल है। लोग सदमे में हैं कि एक पिता कैसे अपनी ही बेटी का कत्ल कर सकता है। गांव में सन्नाटा पसरा है और हर कोई इस हृदयविदारक घटना को लेकर स्तब्ध है।

एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपी
सेक्टर-56 थाना पुलिस ने आरोपी दीपक यादव को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में हुई बहस के बाद पुलिस को आरोपी की एक दिन की रिमांड मिली है। अब पुलिस रिवॉल्वर और संबंधित असले की बरामदगी के लिए कासन ले जाएगी और उससे पूछताछ करेगी कि आखिर उसने ये कदम क्यों उठाया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *