बीजापुर जिला कलेक्टर के निर्देशन पर कुपोषण से निजात पाने मैदानी अमला सक्रिय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923

 

बीजापुर जिला कलेक्टर के निर्देशन पर कुपोषण से निजात पाने मैदानी अमला सक्रिय

बीजापुर 24 मई 2024- कलेक्टरअनुराग पाण्डेय के निर्देशन पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण से निजात पाने के लिए सभी स्तरो पर कार्य किया जा रहा है। इस दिशा में जिन-जिन केन्द्रों में रनिंग वाटर की उपलब्धता है, ऐसे केन्द्रो में शतप्रतिशत पोषण बाड़ी तैयार करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी लुपेन्द्र महिनांग द्वारा सभी परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर पर्यवेक्षक को लक्ष्य दिया गया है। इस दिशा में पहल करते हुए एकीकृत बाल विवकास परियोजना भोपालपटनम, सेक्टर वरदली से पर्यवेक्षक अंकिता प्रजापति के द्वारा आंगनबाडी केन्द्र लिंगापुऱ की कार्यकर्ता अनीता यालम एवं सहायिका अर्चना तालापल्ली को प्रेरित कर आंगनबाडी केन्द्र में पोषणबाडी बनवाया गया है। उस पोषणबाडी में हरी साग सब्जी लगायी है और उस बाड़ी से हरी सांग सब्जी आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों और हितग्राहियों को गर्म भोजन के साथ हरी साग भाजी को खिला रही है, केन्द्र में वर्तमान में भिंडी, भाटा, खटटा भाजी, मुनगा भाजी, निकल रहा है, जिससे केन्द्र के बच्चे गर्म भोजन के दौरान हरी सब्जियों से लाभांवित हो रहे है। आंगनबाडी कार्यकर्ता अनीता यालम अपने सेक्टर सुपरवाईजर के साथ प्रत्येक हितग्राही के घर गृहभेट कर अपने आंगनबाडी केन्द्र अंतर्गत आने वाले हितग्राहियों को भी अपने घरों में पोषणबाड़ी बनाकर हरी साग भाजी उगाने हेतु प्रोत्साहित कर रही है। प्रत्येक हितग्राही के घर पर पोषणबाड़ी हो इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। ताकि सभी हितग्राही खाने में अपने घर की हरी सब्जियों का उपयोग आसानी से कर पाये, आंगनबाड़ी केन्द्र लिंगापुर में कुल 30 बच्चें केन्द्र से लाभांवित हो रहे है वर्तमान में केन्द्र में कुल 2 मध्यम बच्चे है एवं 1 बच्चा गंभीर की श्रेणी में है जिसको की पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराया गया है। केन्द्र में कुल 2 गर्भवती महिला है जिसको नियमित रूप से कार्यकर्ता एवं सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती अंकिता प्रजापति द्वारा गृह भ्रमण कर परामर्श भी किया जा रहा है। साथ ही नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जा रहा है, उनके घर जाकर पति एवं सास का भी संयुक्त रूप से परामर्श कर पोषण आहार के बारे में जानकारी भी दिया जा रहा है।,,00

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *