बिलासपुर मंडल प्रशासन का अभिनव पहल,,,रेलवे चिकित्सालय, बिलासपुर में उपलब्ध कराई गई आयुर्वेद चिकित्सा की सुविधा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर । रेलवे प्रशासन द्वारा कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रेलवे चिकित्सालय बिलासपुर में आयुर्वेद चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अभिनव पहल के तहत आज दिनांक 23 दिसम्बर को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल प्रशासन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बी जमकिआर और चिकित्सा शिक्षा(आयुष) मंत्रालय छ.ग. शासन की ओर से शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिलासपुर के प्राचार्य एवं अधीक्षक डॉ रक्षपाल गुप्ता द्वारा पाँच वर्षों के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस एमओयू के तहत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय परिसर में “आयुर्वेद स्पेशलिटी क्लीनिक” का विधिवत शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय एवं सेक्रो अध्यक्षा श्रद्धा पाण्डेय के करकमलों से किया गया | इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बी जमकिआर द्वारा अतिथियों का स्वागत व इस सुविधा की विस्तृत जानकारी दी गई |

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति भारतीय परंपरा की धरोहर है, जो बिना किसी दुष्प्रभाव के रोगों का स्थायी समाधान प्रदान करती है। रेलवे चिकित्सालय में आयुर्वेद चिकित्सा की शुरुआत से रेलवे कर्मचारियों को एक और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति का लाभ मिलेगा। मंडल रेल प्रबंधक ने आयुर्वेद चिकित्सा के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे रेलवे के कर्मचारियों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल रेलवे के समर्पण को दर्शाती है, जो अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को सर्वोपरि मानता है।इससे विशेष तौर पर दिन-रात कार्य करने वाले रेलवे कर्मचारियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिलासपुर के प्राचार्य एवं अधीक्षक डॉ रक्षपाल गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय (आयुष विभाग) द्वारा चिकित्सा सेवा प्रदान की जायेगी।

शुभारंभ अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री चंद्रभूषण सहित सभी शाखाधिकारी, अन्य चिकित्सक, शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिलासपुर के व्याख्याता डॉ विवेक दुबे, आयुर्वेद महाविद्यालय के अन्य प्रतिनिधि रेलवे चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित थे ।

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिलासपुर के चिकित्सकों द्वारा इस “आयुर्वेद स्पेशलिटी क्लीनिक” में 08 जनवरी 2024 से प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को समय शाम 04 बजे से 06 तक नियमित रूप से आयुर्वेद चिकित्सीय परामर्श और उपचार सेवाएँ प्रदान की जाएंगी।

प्रमुख बिंदु:

1. रेलवे चिकित्सालय बिलासपुर में आयुर्वेद चिकित्सा की सुविधा सप्ताह में 02 दिन उपलब्ध होगी। साथ ही मरीजों के स्वास्थ्य लाभ, प्रतिक्रिया एवं सफलता के अनुरूप दोनों पक्षों की सहमति से इस सुविधा को सप्ताह में 05 दिन किया जा सकेगा |
2. यह सुविधा रेलवे कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और अन्य लाभार्थियों के लिए निशुल्क होगी।
3. प्राचार्य एवं अधीक्षक शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा निशुल्क परामर्श सेवाएं प्रदान की जाएगी
4. चिकित्सकों द्वारा लिखी गई औषधियों में से शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय बिलासपुर के औषधि भंडार में उपलब्ध आयुर्वेदिक दवाइयाँ निशुल्क प्रदान की जाएगी ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *