बिलासपुर पुलिस का चेतना अभियान: धुरी पारा स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “चेतना” अभियान के चौथे चरण “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” के तहत आज थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने धुरी पारा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम और महिला अपराध के संबंध में छात्रों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को नशे, साइबर क्राइम और महिला अपराधों के बारे में जानकारी दी और संगठित अपराधों के बारे में भी बताया। छात्रों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए शाला के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटककवितापोस्टर और रंगोली के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया। इस कार्यक्रम में लगभग 500 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित:

  • यूथ फार नेशन की संस्थापिका प्रतिज्ञा सिंह
  • सब इंस्पेक्टर विष्णु यादव, थाना सिविल लाइन
  • SAGES मंगला के प्राचार्य श्री देबनाथ मुखर्जी और अन्य शिक्षकगण

कार्यक्रम के अंत में, बिलासपुर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और स्कूल के छात्र-छात्राओं को तबला और खेल सामग्री प्रदान की गई।

बिलासपुर पुलिस का यह प्रयास बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना को जागृत करना है, जिससे वे नशे, साइबर क्राइम और महिला अपराधों के प्रति सजग और सतर्क रहें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment