बिना परमिट धड़ल्ले से चल रहा अवैध रेत परिवहन, ट्रकों और हाइवा से चल रहा रेत निकालने का काम, देखें वीडियो…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जगदलपुर। जिले में अवैध रेत परिवहन और खनन करने वाले बेधड़क नदी से रेत का खनन करके बेच रहे हैं।  ग्राम पंचायत के अनुमति के बगैर कई टन रेत ट्रकों और हाइवा से भरकर पार किया जा रहा है। बकावंड के बनियागांव स्थित भस्केल नदी और इन्द्रावती नदी से रेत माफियाओं द्वारा रेत निकलकर अलग अलग क्षेत्रों में खपाया जा रहा है।

माइनिंग विभाग और रेत माफियाओं की सांठ गांठ की वजह से अवैध रेत का खनन करने वालों पर विभाग कार्रवाई नहीं करती।  राजनितिक रसूख रखने वाले रेत माफिया रोजाना नदियों से रातों रात चेन माउंटेन से ट्रकों में रेत लोड करके अँधेरे की आड़ में खपाया जा रहा है।

इस संबंध में कलेक्टर विजय दयाराम ने कहा कि प्रशासन द्वारा जानकारी के आधार पर खनिज विभाग कार्रवाई करती है।  अन्य अवैध रेत खनन और परिवहन करने वाले रेत माफियाओं का मिडिया के माध्यम से जानकारी  मिली है उस पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *