दिल्ली। मंगलवार की रात अचानक पांच राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल कर दिया गया। ओडिशा के मौजूदा राज्यपाल रघुबर दास के इस्तीफे को स्वीकारने के बाद हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। हरि बाबू अभी तक मिजोरम के राज्यपाल थे। अब पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल विजय कुमार सिंह (वीके सिंह) को मिजोरम का नया राज्यपाल बनाया गया है।
पिछले डेढ़ साल से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर की जिम्मेदारी अजय कुमार भल्ला को सौंपी गई है। राज्यपाल नियुक्त होने से पहले अजय भल्ला केंद्रीय गृह सचिव भी रह चुके हैं। बेबाक अंदाज के लिए चर्चित आरिफ मोहम्मद खान बिहार के नए राज्यपाल होंगे। उनकी जगह बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर को केरल भेजा गया है।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163306
Total views : 8188109