बालोद विकासखण्ड के रेवती नवागांव में किया गया शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़
बालोद, राज्य शासन के निर्देशानुसार शिक्षा सत्र 2024-25 के पहले दिन आज जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान नव प्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत कर उनका शाला प्रवेश कराया गया। इसके अंतर्गत आज जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम रेवती नवागांव के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में शाला प्रवेशोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के अलावा एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल, डिप्टी कलेक्टर एवं शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी सुश्री प्राची ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले, डीएमसी  अनुराग त्रिवेदी, तहसीलदार एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, ग्राम पंचायत के सरपंच सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। ग्राम रेवती नवागांव में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव समारोह में हमारे देश के नौनिहाल नव प्रवेशित विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं अधिकारियों ने कक्षा पहली एवं कक्षा छठवीं के नव प्रवेशित विद्यार्थियों को मुँह मीठा कराकर तथा उन्हें पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश प्रदान कर शाला में विधिवत् प्रवेश कराया। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने नए शिक्षा सत्र के पहले दिन स्कूल पहुँचने पर विद्यार्थियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों के शाला में प्रवेश लेने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना भी की। श्री चन्द्रवाल ने विद्यार्थी जीवन को व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कालखण्ड बताते हुए इसका सदुपयोग करने को कहा। कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन स्कूल आने तथा नियमित रूप से पढ़ाई कर अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने की भी समझाईश दी। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने नियमित रूप से प्रधान पाठकों के साथ पालकों की बैठक भी आयोजित करने को कहा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शाला प्रवेशोत्सव के आयोजन केे उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संदेशों का भी वाचन किया। समारोह में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने ’उल्लास’ कार्यक्रम के तहत साक्षर बनने वाली गाँव की महिला गणेश्वरी ठाकुर को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रेवती नवागांव के उप सरपंच के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ न्योता भोज किया। उल्लेखनीय है कि पूरे समारोह के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल एवं अधिकारियों ने जमीन पर बैठकर विद्यार्थियों से बातचीत की एवं उनका हाल-चाल जाना। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्हें विद्यार्थियों के द्वारा अतिथियों एवं नव प्रवेशित विद्यार्थियों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल एवं अधिकारियों ने शाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *