बाबा साहेब अंबेडकर की शोभायात्रा में उमड़े अनुयायी, गूंजे जयभीम के जयकारे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

वीना दुबे, दुर्ग 

बाबा साहेब अंबेडकर की शोभायात्रा में उमड़े अनुयायी, गूंजे जयभीम के जयकारे

दुर्ग । संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती पर रविवार को बुद्ध विहार समिति शंकरनगर द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जय भीम के नारे गूंजमान रहे। शोभायात्रा में बाबा साहेब के अनुयायी सैकड़ो की संख्या में जुटे। अंबेडकर जयंती पर सुबह बुद्ध विहार शंंकरनगर में पंचशील ध्वजारोहण कर डॉ बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों को याद किया गया। दोपहर बाद बुद्ध विहार शंकरनगर से डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को बुद्ध विहार समिति के अध्यक्ष रामजी रंगारी ने नीला ध्वज दिखाकर रवाना किया। यह शोभायात्रा बुद्ध विहार से आर्यनगर,ग्रीन चौैक,सिंधी कॉलोनी,राजेन्द्र पार्क,नया बस स्टंैड, पटेल चौक,इंदिरा मार्केट,पोलसायपारा, हरनाबांधा होते हुए वापस बुद्ध विहार प्रांगण पहुंची। जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके पहले शोभायात्रा का पूर्व विधायक अरुण वोरा के अलावा अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने ग्रीन चौक में स्वागत कर बाबा साहेब के अनुयायियों को अंबेडकर जयंती की बधाई दी। यहां शर्बत भी बांटे गए। वार्ड नं. 12 के पार्षद अजीत वैद्य(अजय) के नेतृत्व में भी शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा रास्ते में विधायक गजेंद्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर व अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत कर बाबा साहेब के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण किया गया।


इस दौरान बाबा साहेब के अनुयायियों ने डीजे की धुन में नाच गाकर अपनी खुशियों का इजहार किया। शोभायात्रा में बुद्ध विहार समिति अध्यक्ष रामजी रंगारी, सचिव ज्ञानू बागड़े,उपाध्यक्ष नारद गोंडाने,
सहसचिव अशोक मड़ामें, कोषाध्यक्ष संजय मेश्राम, संगठन सचिव प्रकाश बंसोड़,अंकेक्षक केएन वासनिक, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सुखदेवे, सीएच ढोक, किशोर गोस्वामी, किशोर चौरे, डी.के. माने, सप्रेम चौरे, विजय मेश्राम,बौद्ध महिला मंडल अध्यक्ष रेखा लोनारे, रीता मेश्राम, नंदा गोस्वामी, किरण गोस्वामी, रेश्मा गोडाने,आकांक्षा मेश्राम, अल्का चौहान के अलावा बाबा अंबेडकर साहेब के दुर्ग-भिलाई के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल हुए,,

वीना दुबे ब्यूरो प्रमुख नवभारत टाइम्स 24 x7in दुर्ग 

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24X7.in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24X7.in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Follow the *NAVBHARATTIMES24x7* channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaCTajUHbFV4GpOz2J3K
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *