बाइडेन ने जाते-जाते किया बड़ा ऐलान, इन पूर्व राष्ट्रपतियों के नाम पर होगा 2 अमेरिकी विमानवाहक पोतों का नाम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 जनवरी को शपथ लेंगे लेकिन इससे पहले जो बाइडेन राष्ट्रपति पद हैं और लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दो विमानवाहक पोतों का नामकरण पूर्व राष्ट्रपतियों बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू बुश के नाम पर करने का ऐलान किया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति थे, जिन्होंने 1993 से 2001 के बीच पद संभाला था। उनके बाद रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य बुश ने 2001 से 2009 तक पद संभाला।

बाइडेन ने क्या कहा?

बाइडेन ने एक बयान में कहा, ”मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अगले दो ‘गेराल्ड आर फोर्ड’ विमानवाहक पोतों का नाम दो पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू बुश के नाम पर रखा जाएगा।” उन्होंने कहा कि जब मैंने बिल और जॉर्ज को व्यक्तिगत रूप से इस बारे में बताया कि तो उन्हें इसके लिए आभार जताया। दोनों ही इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि अपने सैन्यकर्मी की सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा और चिंता करने वाले परिवारों और प्रियजनों का समर्थन करना हमारा कर्तव्य है।

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

जो बाइडेन ने कहा कि भविष्य के यूएसएस विलियम जे क्लिंटन (सीवीएन 82) और यूएसएस जॉर्ज डब्ल्यू बुश (सीवीएन 83) का निर्माण आने वाले वर्षों में शुरू होगा। इनका निर्माण कार्य पूरा होने पर, वो समुद्र में अब तक की सबसे सक्षम, लचीली और पेशेवर नौसेना में शामिल हो जाएंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *