बस्तर से भाजपा के महेश की जीत -डबल इंजन सरकार पर जनता का भरोसा — रविंद्र सोनी 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बस्तर से भाजपा के महेश की जीत -डबल इंजन सरकार पर जनता का भरोसा — रविंद्र सोनी 

दंतेवाड़ा विधानसभा से बीजेपी को बढ़त – कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न 

 

 दंतेवाड़ा — छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट के परिणाम आते ही दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी समेत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी के साथ एक दुसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।बस्तर में कांग्रेस से भाजपा ने पिछले बार जीती हुई सीट वापस ले ली है। सरपंच रहे भाजपा के लोकप्रिय बस्तर प्रत्याशी महेश कश्यप ने पूर्व मंत्री और कोंटा विधानसभा से विधायक कवासी लखमा को 55245 मतों से पराजय कर दिया है। महेश कश्यप को कुल 458398 वोट मिले। जबकि कवासी लखमा को 403153 मतों के साथ संतुष्ट होना पड़ा और इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाते हुए रैली के शक्ल में बस स्टैंड दंतेवाड़ा पहुंचे और आतिशबाजी एवं एक दुसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी | इस संबंध में चर्चा करते हुए दंतेवाड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि रविंद्र सोनी ने कहा कि बस्तर में कमल खिला है और हमारे प्रत्याशी महेश कश्यप विजयी हुए है,बस्तर की जनता ने फिर डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया है,विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बन रही है,जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है उस हेतु समस्त मतदाताओं का में आभार व्यक्त करता हु | इस दौरान भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *