मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, सैफ अली खान पर हमले का संदिग्ध गिरफ्तार।।।।

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई: पटौदी खानदान के नवाब और एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। वहीं सैफ पर हुए हमले के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर कोशिश कर रही है। पुलिस की 20 टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है । मुंबई पुलिस उस शख्‍स को बांद्रा थाने लेकर गई है। समझा जा रहा है कि यह वही शख्‍स है जो गुरुवार देर रात को सैफ के अपार्टमेंट के फायर सेफ्टी एग्‍ज‍िट की सीढ़‍ियों से उतरते हुए देखा गया था। हालांकि, पुलिस अभी यह पुष्‍ट तौर पर यह नहीं बता पा रही है कि इसी संदिग्‍ध ने सैफ पर हमला किया है। फिलहाल, उससे थाने में चोरी और हमले को लेकर पूछताछ हो रही है।

सैफ अली खान पर हमले के 33 घंटे बाद यह इस मामले में अब तक का सबसे बड़ा एक्‍शन है। पुलिस ने जिस शख्‍स को हि‍रासत में ल‍िया है उसके पास से वैसा ही बैग बरामद हुआ है जैसा सैफ के अपार्टमेंट की CCTV में कैद संदिग्‍ध के पास था। बहुत संभव है कि इस शख्‍स का चेहरा और कद-काठी उस हमलावर से मिलता जुलता हो।

एक वेबपोर्टल के मुताबिक क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्ष‍ित ने बताया है कि पुलिस जिस शख्‍स को ह‍िरासत में ल‍िया गया है उस पर पहले भी हाउसब्रेकिंग (घर में जबरन घुसने) के आरोप लग चुके हैं। ऐसे में उससे पूछताछ की जा रही है कि क्‍या उसका इस मामले से भी कोई लेना देना है। पुलिस ने सैफ अली खान के घर में हुई वारदात के बाद तीन और संदिग्‍धों को हिरासत में लिया है उनसे भी पूछताछ जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *