,,
छुट्टी पर आए बटालियन के जवान ने युवक पर गोली चलाई
जे के मिश्र नवभारत टाइम्स 24x 7 .in ब्यूरो बिलासपुर*

बिलासपुर,,,होली के दिन, रंग गुलाल लगाकर खेल रहे युवकों के साथ एक दूसरे पर जवान ने पहले ही विवाद किया। फिर उसने एयर गन से गोली चला दी। एक गोली एक युवक के सीने पर लगी। घटना की सूचना पर पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो एयरगन जब्त किए गए हैं। जवान के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

मल्हार में रहने वाला पुलकेश नापित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दूसरी बटालियन में आरक्षक है। होली की छुट्टी पर वह घर आया हुआ था। सोमवार को गांव में लोग उल्लासपूर्वक होली मना रहे थे। मल्हार के रेस्ट हाउस के पास भी कुछ युवक एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर होली खेल रहे थे। शाम के लगभग चार बजे वहां पर बटालियन का जवान पुलकेश नापित पहुंचा। उसने होली खेल रहे युवकों से विवाद करना शुरू कर दिया। उसकी आदतों को जानने वाले गांव के लोगों ने समझाईश देकर जाने के लिए कहा। इसके बाद भी वह गाली-गलौज कर रहा था।
मौके पर मौजूद पियूष सिंह ने जवान को समझाईश देने की कोशिश की। उसने उसे बताया कि वह शांति बनाए रखें। पर जवान ने अपने साथ लाए एयरगन से पियूष पर फायर कर दिया। पहली गोली पियूष के बगल से निकल गई। इसके बाद उसने दूसरी बार फायर करते हुए पियूष के सीने में गोली मार दी। इससे पियूष घायल होकर वहीं पर गिर गया। फायरिंग के बाद जवान वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर घायल को मस्तूरी स्थित अस्पताल पहुंचाया। इधर घटना की सूचना पर एएसपी अर्चना झा, डीएसपी उदयन बेहार, मस्तूरी थाना प्रभारी रविंद्र अनंत समेत मल्हार चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। गांव के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित जवान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के कब्जे से दो एयरगन जब्त किए गए|
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8191812
Total views : 8227365