फुटबाल ग्राउंड में 2 जून से 5 जून तक संभाग स्तरीय वॉली बॉल प्रतियोगिता का आयोजन बाल संस्था वॉलीबॉल क्लब के तत्वावधान में एवं एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के सौजन्य से किया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

किरंदुल में बाल संस्था वॉलीबॉल क्लब के तत्वाधान में संभाग स्तरीय बॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ 

 

 

 

( एनएमडीसी के मुख्य महाप्रबंधक पदमनाभ नाइक हुए शामिल )

किरंदुल–(राजेंद्र सक्सेना,,नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख दन्तेवाड़ा) लौह नगरी किरंदुल में 1982 में गठित बाल संस्था बॉलीबाल क्लब के द्वारा प्रति वर्ष एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के सहयोग से संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किरंदुल नगर में करवाया जाता रहा है।इसी तारतम्य में नगर के फुटबाल ग्राउंड में 2 जून से 5 जून तक संभाग स्तरीय वॉली बॉल प्रतियोगिता का आयोजन बाल संस्था वॉलीबॉल क्लब के तत्वावधान में एवं एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के सौजन्य से किया जा रहा है। जिसमें संभाग की कुल 22 टीमें भाग ले रही हैं ।प्रतियोगिता का शुभारंभ 2 जून को एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक पदमनाभ नाइक ,किरंदुल परियोजना के उपमहाप्रबंधक कार्मिक बी के माधव ,उपमहाप्रबंधक सिविल के पी बंसोड़ ,बाल संस्था वॉली बॉल क्लब के संरक्षक एवं श्रमिक संघ एटक के सचिव राजेश संधू ,एसकेएमएस के अध्यक्ष देवरायलु ,इंटक के प्रतिनिधि देवनारायण का बाल संस्था वॉलीबाल क्लब के सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का परिचय लेकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया । फाइनल मुकाबला 5 जून बुधवार रात को खेला जावेगा । इस दौरान बाल संस्था वॉलीबॉल क्लब के अध्यक्ष जी अमन ,वरिष्ठ खिलाड़ी सुनील ठाकुर एंकतेश्वर राव ,हरीश राय, प्रेमशंकर ,चिन्ना , उपस्थित रहे । टूर्नामेंट का संचालन राजनाथ ने किया ।,,

राजेंद्र सक्सेना,, नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख दन्तेवाड़ा 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *