फिंगेश्वर कांग्रेस जनों ने किया अमित शाह के बयान की निंदा एवम् विरोध

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

योगेश राजपूत गरियाबंद – फिंगेश्वर एवम् अंचल के लोगों में राष्ट्र के पुरोधा एवं संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर के प्रति केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा उपहास करते हुए किया गया अभद्र टिप्पणी का अंचल वासियों एवं कांग्रेस जनों ने तीव्र विरोध तथा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर के नाम को नीचा दिखाने की मंशा से ही अमित शाह ने संसद में यह घिनौना बोल बोले हैं जो शाह के चरित्र को उजागर करता है। अपने इस दुष्कृत्य पर पर्दा डालने एवं विरोध के आवाज को दबाने सत्ता के ताकत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी को झूठे आरोप में फंसा कर आवाम को डराने का प्रयास किया जा रहा है जिसकी जीतना निंदा किया जाए कम है।

फिंगेश्वर कांग्रेस जनों तथा ग्रामीण जनों ने एक बैठक में निर्णय लेकर शाह के वक्तव्य का निंदा करते हुए सड़क में विरोध प्रदर्शन किए। निंदा प्रस्ताव तथा विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ओम प्रकाश बंछोर,बिसौहा हरित,हरिशंकर श्रीवास्तव, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, राजेन्द्र सूर्यवंशी, रामकृष्ण तिवारी, डोंगर सिंह मरकाम, अनिल चंद्राकर, कमलेश यदु, अतुल श्रीवास्तव, करीम खान, टिकेश साहू, जेठू बंजारे, रामाधीन साहू, देव कुमार गिरदे, कृष्णा ध्रुव, हीरामन ध्रुव,मोहन सोनवानी, सिरोहन निषाद, कुंज लाल यादव, नेमीचंद बंजारे, सुग्रीव चक्रधारी, मनीराम ध्रुव, युवराज सिंहा, राज ऋषि टंडन, श्रीमति सुनीता श्रीवास, अनसुईया यदु, गुंजा सोनी, सहित अनेक नगरवासी तथा ग्रामीण जन शामिल शरीक रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *