5 घंटे की पदयात्रा के बाद वापस लौटना पड़ा
हालांकि नई रणनीति के बाद पुनः मैदान में आने की
दीपक मित्तल
दल्लीराजहरा,, जिला और स्थानीय पुलिस और प्रशासन की रणनीति और सूझबूझ के सामने जन मुक्ति मोर्चा के लोग कमजोर पड़े और 5 घंटे की पदयात्रा के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा इस 5 घंटे की पदयात्रा में अनेकों बार स्थानीय जिला प्रशासन के पुलिस कर्मियों के समक्ष आमना-सामना हुआ और अंत में शाम 4:00 के समीप जन मुक्ति मोर्चा के पदयात्री वापस लौटे वही जन मुक्ति मोर्चा के ईश्वर कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि अब नई रणनीति के तहत वे मैदान में उतरेंगे और अब ना डरेंगे और ना सहेंगे,, उन्होंने कहा कि बालोंद तक पद यात्रा की अनुमति थी परंतु पुलिस ने बलपूर्वक हमें दो जगह बलपूर्वक रोका और आगे बढ़ने नहीं दिया परंतु हम डरे नहीं आगामी दिनों में आगे बढ़ेंगे,,,
उल्लेखनीय है कि पूर्व घोषणा के अनुरूप दल्ली राजहरा जन मुक्ति मोर्चा के हृदय स्थल से रायपुर राजधानी तक सैकड़ों की संख्या में पदयात्री रायपुर पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर छत्तीसगढ़ के हसदेव में हो रहे जंगलों की कटाई को रोकने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपने वाले थे जिसे लेकर उन्होंने पूर्व में ही स्थानीय और जिला प्रशासन को अवगत करा दिया था और इसी के चलते 12 जनवरी दिन शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे सैकड़ो की संख्या में हाथों में लाल हरे झंडे लिए नारेबाजी करते हुए पदयात्री सड़क मार्ग से निकले वहीं दल्लीराजहरा के मानपुर चौक और अरमुरकसा में पुलिस छावनी के रूप में तब्दील पुलिस के अधिकारियों के अलावा राजस्व के अधिकारियों ने पद यात्रियों सहित जनमुक्ति मोर्चा के नेताओं से सकारात्मक चर्चा कर सूझबूझ के साथ काम लेते हुए उन्हें वापस लौटाया अंत में जन मुक्ति मोर्चा के पद यात्रियों को वापस लौटना पड़ा जो शहर में चर्चा का विषय बना रहा,,
बाक्स,,
जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ का आज पदयात्रा दोपहर 12 बजे से आरम्भ यह पद यात्रा जन मुक्ति मोर्चा कार्यालय से एक झुंड रूप में शहीद स्मारक शहीद चौक दल्ली राजहरा पहुँची और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर आरंभ किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ पवित्र कुमार गुहा व मिसेज गुहा मैडम (गुहा हॉस्पिटल), श्रीमती आशागुहा नियोगी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राजेन्द्र उसारे, एवं जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित होकर पदयात्रा को आरम्भ किया गया…
इस पदयात्रा में दल्ली राजहरा सर्व आदिवासी समाज से दीपक सहारे (जिला अध्यक्ष), ऋषिकेश ठाकुर, भूषण मंडावी, शेखर नेताम, आरती सोरी, सोमिया कोलमें, उषा मण्डावी, राजीव कोलामे भारती कंवर गुप्ता चौक दल्ली राजहरा में सम्मिलित हुए और संजीवनी अस्पताल के संचालक डॉ राजीव लोचन भी पदयात्रा का हिस्सा बने।…ज
न मुक्ति मोर्चा के पदयात्रा को पुलिस बल द्वारा बल पूर्वक रोकने का प्रयास किया जा रहा था जिसमे अरमुरकसा के पास गर्मा गर्मी के बाद कुसुमकसा की ओर पदयात्रा आगे बढ़ रहे थे, और कुसुमकसा में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात थे,,000
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8175287
Total views : 8205106