प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु 6 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु 6 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ 

नारायणपुर, , प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं में लेटरल एन्ट्री के माध्यम से ऑनलाईन प्रवेश दिया जाना है। इन विद्यालयों के कक्षा 11वीं में अुनसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग जाति समूह अंतर्गत 148 सीट रिक्त हैं। प्रवेश एक प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। प्रश्न पत्र कक्षा 10वीं स्तर का होगा। परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं। ऑनलाईन आवेदन 21 जून से प्रारंभ किया गया है, जिसका अंतिम तिथि 6 जुलाई 2024 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी ऑनलाईन भरे गये आवेदन पत्र में 7 से 9 जुलाई रात्रि 12 बजे त्रुटि सुधार कर सकते हैं। प्राक्यचयन परीक्षा 21 जुलाई 2024 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक लिया जाएगा। अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन hhps://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail में जाकर कर सकते हैं। उक्त संबंध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in एवं https://eklavya.cg.nic.in और कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा नारायणपुर के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *