प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चिंता भरी खबर, 8 दिनों में 4 गुणा बढ़ा किराया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

चंडीगढ़: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए यात्रियों की भारी भीड़ का एयरलांइस कम्पनी जमकर फायदा उठा रही है। शहीद भगत सिंह इंटरनैशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से प्रयागराज महाकुंभ के लिए साप्ताहिक फ्लाइट का अधिकतम किराया 4 गुणा बढ़ गया।

चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं से मनमानी वसूली की शिकायत चंडीगढ़ के उपभोक्ता अधिकार कार्यकर्ता और जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के पूर्व सदस्य अजय जग्गा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को की है। पत्र में जग्गा ने जांच की मांग के साथ किराए पर तुरंत नियंत्रण का आग्रह किया है। 13 जनवरी को प्रयागराज में महाकुंभ के लिए चंडीगढ़ से पहली साप्ताहिक फ्लाइट गई। उस फ्लाइट में आने जाने का अधिकतम किराया 12,894 रुपए प्रति सीट था। एक हफ्ते बाद 20 जनवरी को दूसरी फ्लाइट में आने-जाने का अधिकतम किराया 36 हजार रहा। अब 27 की फ्लाइट में टिकट 53 हजार 492 रुपए तक है। अगले हफ्ते जाने वाली फ्लाइट की टिकटें भी 6 दिन पहले ही खत्म हो चुकी हैं। एयरलाइंस ने ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी है। संभवतः सीटें भरने की वजह से बुकिंग बंद की गई है।

छूट की जगह यात्री हो रहे हैं दंडित जग्गा ने कहा कि महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजन की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस को छूट या अतिरिक्त सुविधाएं देने की पहल करनी चाहिए थी। इसके विपरीत यात्रियों को महाकुंभ जाने के लिए दंडित किया जा रहा है। पत्र में लिखा कि जब सरकार ग्राहक राजा है, का प्रचार करती है, तो हवाई यात्रा को किफायती और इन मनमानी बढ़ोतरी से मुक्त बनाना आवश्यक है।

एयरलाइंस का डार्क पैट्रन महंगी टिकट खरीदने के लिए बनाया जा रहा दबावः जग्गा जग्गा ने केंद्रीय मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा कि एयरलाइंस डार्क पैटर्न्स का उपयोग कर रही है। जैसे केवल दो टिकटें बची है तो उपभोक्ताओं पर महंगी टिकट खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। यह व्यवहार डार्क पैटर्न्स की रोकथाम और विनियमन के लिए 2023 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। जग्गा ने अपने पत्र में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डी.जी.सी.ए.) और उसकी टैरिफ मॉनिटरिंग यूनिट की निष्क्रियता पर सवाल उठाया है।

ज्यादा फ्लाइट शुरू करने की कोशिशः सी.ई.ओ. टिकट की मारामारी के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी नई फ्लाइट के संचालन को लेकर दूसरी एयरलाइंस से बात कर रही है। चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट के सी.ई.ओ. अजय वर्मा ने बताया कि प्रयागराज के लिए एकमात्र फ्लाइट्स चल रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए अन्य एयरलाइंस से बात कर रहे हैं ताकि एक्सट्रा फ्लाइट्स चलाएं और यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सके।

72 सीटर फ्लाइट्स का संचालन किया जा रहा चंडीगढ़-प्रयागराज के बीच एलाइंस एयर की तरफ से 72 सीटर फ्लाइट्स का संचालन किया जा रहा है। श्रृद्धालुओं की बढ़ती मांग के कारण सीटें फुल हो चुकी है। बुकिंग फ्लेक्सी फेयर आधार पर होती है, जिसके चलते चौथे सप्ताह भी सीटें फुल है। – इसे ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस ने ऑनलाइन बुकिंग हटा दी है। ऐसे में सोच सकते है कि अथॉरिटी को दूसरी फ्लाइट्स संचालन करने में देरी नही करनी चाहिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *