प्रतीक्षा बस स्टैंड की प्रतीक्षा समाप्त….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रतीक्षा बस स्टैंड की प्रतीक्षा समाप्त….

 

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली नवभारत टाइम्स 24×7. In

 

मुंगेली – बरसों से अपने आवंटन की बाट ज़ोहते और राजनीति शिकार हुए मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगांव में निर्मित प्रतीक्षा बस स्टैंड की प्रतीक्षा आखिरकार समाप्त होने वाली है। 

            उक्त विषय में आपको बता दें की वार्ड क्रमांक 09 अंतर्गत नगर पंचायत सरगांव का यह प्रतीक्षा बस स्टैंड जिसमे प्रथम व द्वितीय तल मिलाकर 22 दुकानें है जो कि लगभग सवा करोड़ की लागत से भाजपा शासनकल में बनाया गया था । सन 2017 में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा इसका उद्घाटन भी किया जा चुका है परन्तु 2017 से लेकर अब तक यह उद्घाटन पश्चात भी राजनैतिक द्वेष के चलते अपने आवंटन को तरसता रहा नगर पंचायत सरगांव में उक्त अवधि से लेकर अब तक दो दो नगर पंचायत अध्यक्ष बने जो कि एक ही पार्टी ( कांग्रेस) से थे जिन्होंने नगर विकास को तवज्जो न देते हुए इतने वर्षों तक इसकी नीलामी होने नही दी ताकि इसका श्रेय भाजपा को न मिल पाए। इतने वर्षों तक रंगरोगन और मेन्टेन्स के नाम पर उक्त परिसर की औपचारिक खानापूर्ती चलती रही।

     किंतु नगर पंचायत सरगांव में 03 माह पूर्व जैसे ही भाजपा समर्थित युवा अध्यक्ष परमानन्द साहू ने कार्यभार संभाला वे ट्रिपल इंजन की सरकार के साथ पूरे एक्शन मोड में नज़र आये उन्होंने सभी रुके हुए कामों को जो कि नगर विकास की मुख्य धारा से संबंधित है को प्रमुखता दी। जिसका सीधा उदहारण प्रतीक्षा बस स्टैंड है जो आखिरकार इतने लंबे समय के कारावास के बाद आगामी 10 जुलाई 2024 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे नीलाम होने जा रही है। उक्त परिसर की भू-तल (अ) के 11 दुकानों के लिए सरकारी बोली 4 लाख 50 हजार, अमानत राशि 45000 हजार व न्यूनतम किराया राशि 900 रुपये लगभग के साथ ही भू-तल(ब) के 11 दुकानों के लिए सरकारी बोली 1 लाख 80 हजार, अमानत राशि 18000, के साथ ही न्यूनतम किराया राशि 360 रुपये नीलामी की निर्धारित शर्तों के अनुरूप की जावेगी। 

बहुप्रतीक्षित प्रतीक्षा बस स्टैंड की प्रतीक्षा समाप्त होते ही नगर पंचायत सरगांव विकास के नए आयाम जोड़ते हुए अध्यक्ष परमानन्द साहू के कार्यकाल में सम्भवतः नगर को गौरव पथ निर्माण की दिशा में अग्रसर होते नज़र आएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *