पुलिस  द्वारा मनाया जा रहा 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुकेश तिवारी जांजगीर-चांपा

जिले में 15 जनवरी 24 से 15 फरवरी 24 तक यातायात माह का किया जा रहा आयोजन

जांजगीर-चांपा। जांजगीर यातायात पुलिस द्वारा 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 15 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक मनाया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक दिवस विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 19 जनवरी 24 को पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर में वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 57 व्यक्तियों द्वारा स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया गया।
साथ ही गुरुकुल स्कूल जांजगीर पहुंचकर यातायात पाठशाला लगाकर स्कूली छात्रो को यातायात नियमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। यातायात पाठशाला के दौरान स्कूली छात्रो को यातायात के संकेतो के संबंध में जानकारी दिया गया। नाबालिक छात्र एवं छात्राओं को स्वयं वाहन चलाकर स्कूल नहीं आने तथा अपने परिवार के वरिष्ठजनों को यातायात नियमों का पालन करने बताये जाने हेतु समझाईश दी गई। उक्त कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र छात्रा सहित शिक्षकगण उपस्थित रहें।
जागरूकता रथ ग्राम अकलतरी पहुंचा जहाँ सप्ताहिक बाजार के दौरान बाजार में आये हुये आम नागरिकों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बताया गया कि शराब सेवन कर वाहन न चलाए एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया गया। यातायात नियमों संबंधि पांपलेट बांटा गया। साप्ताहिक बाजार के दौरान लगभग 150 लोगो को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई।
यातायात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर जाकर लगभग 130 आम नागरिकों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी जा रही है साथ ही उनसे यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुये उन्हें यातायात नियमों की जानकारी संबंधी पाम्पलेट वितरण किया जा रहा है।
विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलने वाले ट्रेक्टर के चालक एवं मालिक को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर 70 ट्रेक्टर ट्राली में रिफलेक्टर टेप लगाया गया साथ ही ट्रेक्टर चालकों को धीमे गति से वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईश दी गई।
उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन जांजगीर चांपा पुलिस की ओर से रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी यातायात प्रभारी एवम यातायात पुलिस का सराहनीय योगदान है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *