पीएससी घोटाला : सीबीआई ने परीक्षा नियंत्रक से की पूछताछ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। पीएससी घोटाले की सीबीआई ने पीएससी के पूर्व अफसरों के यहां छापेमारी के बाद दफ्तर में भी जांच की। पता चला है कि सीबीआई ने पीएससी के परीक्षा विभाग के अफसरों से पूछताछ की है, और दस्तावेज भी हासिल किये हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक नवा रायपुर स्थित पीएससी दफ्तर में CBI की टीम पहुंची थी। यहां सीबीआई अफसरों ने पीएससी की परीक्षा नियंत्रक लीना कोसम और अन्य अफसरों से पूछताछ की है। सीबीआई की टीम ने वर्ष-2020 से लेकर 2022 तक भर्ती परीक्षाओं की जानकारी ली है। इस दौरान सहायक प्राध्यापकों की भर्ती हुई थी। इसमें भी अनियमितता को लेकर आरोप लगे थे।

परीक्षा से संबंधित रिकॉर्ड किये हासिल

अपनी जांच तेज करते हुए सीबीआई ने सारी भर्ती परीक्षाओं के रिकॉर्ड जुटाए हैं। बता दें कि पीएससी-2021 भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप के बाद परीक्षा से जुड़े सारे दस्तावेज पहले से ही सील कर दिए गए थे। इससे परे सीबीआई की टीम तत्कालीन पीएससी सचिव जेके ध्रुव के घर में करीब 3 घंटे रहने के बाद निकल गई। पूछताछ में क्या कुछ जानकारी मिली है, यह साझा नहीं किया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *