पीएम मोदी ने किया बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित, दिया जीत का मंत्र

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पीएम मोदी ने पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी का मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। उन्होंने यह संवाद वर्चुअल माध्यम से किया है। इस संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत एक प्रोग्राम नहीं है।

ये बीजेपी की ताकत, उसके मजबूत आधार और उन जड़ों का परिणाम है, जिनसे भाजपा का विस्तार हुआ है। इन जड़ों के पीछे आप सभी कार्यकर्ताओं का संघर्ष और समर्पण है, जिन्होंने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ को अपना जीवन मंत्र बनाया है।

उन्होंने कहा कि “आपदा वाले जो हैं, हर दिन एक नई घोषणा करते है क्योंकि रोज उनको पराजय की नई खबरें मिल रही हैं कि ये इलाका गया, ये कॉलोनी गई और वो इससे इतना डर गए हैं कि रोज उन्हें नई घोषणा के साथ आना पड़ता लेकिन अब दिल्ली की जनता को उनका खेल समझ आ रहा है।”

इसी के साथ उन्होंने आप पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, “जब-जब आप और उसकी आपदा आजकल नारे बुलवाते हैं और कहते हैं कि फिर आएंगे-फिर आएंगे तो लोग कह रहे हैं कि ये फिर खाएंगे। वो कहते हैं फिर आएंगे-फिर आएंगे और जनता कहती है फिर खाएंगे-फिर खाएंगे। आपदा वालों की पोल पट्टी अब खुल गई है। अब जैसे झुग्गी बस्तियों के लिए इन्होंने क्या-क्या बात की थी और उनकी हर बात आपदा बन गई। वो हर बार कहते थे झुग्गी में मकान बनाएंगे लेकिन बनाए नहीं। अब फिर कहते हैं मकान बनाएंगे लेकिन 10 साल उन्हें फुरसत नहीं मिली।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *