पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, पूरी तरह काम काज ठप, आम जनता परेशान, हड़ताल से ये कार्य होंगे प्रभावित
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। राजस्व पखवाड़े की मांगों के लिए प्रदेश के सभी पटवारी धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने राजस्व पखवाड़ा का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया है।
आज से सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। विभागीय मंत्री टंकराम वर्मा की चेतावनी के बावजूद, पटवारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण पूरी तरह से राजस्व विभाग का काम काज ठप हो गया है।
पटवारी संघ ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें 32 सूत्रीय मांगें रखी गई थीं। उन्होंने कहा था कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो 8 जुलाई से सभी पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने ग्रेड पे 2800 करने और कार्यालयीन संसाधन मुख्य मांग की थी।
व्यापारिक, वित्तीय और तकनीकी समस्याओं को लेकर जिले स्तर पर सहायक प्रोग्रामरों की मांग भी की गई है, जो कि अनावश्यक विलंब के कारण उत्पन्न हो रहे हैं। इसके अलावा, नक्शा बटांकन और संशोधन में भी तकनीकी समस्याएं हैं जो समय की बर्बादी का कारण बन रही हैं।
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व सेवाओं में व्याप्त विलंब की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिसका सीधा प्रभाव लोगों को महसूस हो रहा है।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8168490
Total views : 8196168