पक्षकार से निरंतर संपर्क में रहकर बनाए रखें विश्वसनीयता-चीफ जस्टिस सिन्हा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पक्षकार से निरंतर संपर्क में रहकर बनाए रखें विश्वसनीयता-चीफ जस्टिस सिन्हा

 

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा राज्य न्यायिक अकादमी के सहयोग से छत्तीसगढ़ के 23 जिलों में स्थापित लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम में नियुक्त चीफ, डिप्टी एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कौंसिल के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन 23 जून से किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने राज्य न्यायिक अकादमी पहुंचकर वहां की गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया।

 

डिफेंस कौंसिल को संबोधित करते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रम का पूर्ण लाभ उठाकर अपने-अपने स्थानों पर बेहतर कार्य करें और अपने विधिक कौशल को विकसित करें। उन्होंने कहा कि डिफेंस कौंसिल को अपने पक्षकार से निरंतर संपर्क में रहकर उनकी विश्वसनीयता बनाए रखनी चाहिए, पीड़ित पक्ष का ध्यान रखना चाहिए और पाक्सो के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। चीफ जस्टिस सिन्हा ने डिफेंस कौंसिल को नए कानूनों और नवीनतम तकनीकों के माध्यम से अपडेट रहने और जानकारी रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रशिक्षार्थी डिफेंस कौंसिल को उनके कार्यों के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दीं।

 

105 कौंसिल ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देश पर राज्य में स्थापित लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम में नियुक्त चीफ, डिप्टी चीफ एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कौंसिल का तीन दिवसीय एडवांस ट्रेनिंग का आयोजन 23 से 25 जून 2024 तक राज्य न्यायिक अकादमी में किया गया। इस प्रशिक्षण में प्रदेशभर से 23 चीफ, 32 डिप्टी चीफ एवं 50 असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कौंसिल ने भाग लिया। इस प्रकार, कुल 105 कौंसिल ने इस प्रशिक्षण में अपनी सहभागिता निभाई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *