नाबालिग बेटियों को पिता ने बनाया हवस का शिकार, कलंकित हुआ रिश्ता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई: मुंबई के कुरार में पुलिस ने एक 36 वर्षीय व्यक्ति को अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ बलात्कार करने और उन्हें गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों बेटियों की उम्र 14 और 13 वर्ष है। जब छोटी बेटी ने अपने पिता के अत्याचारों का विरोध किया तो उसने उन्हें बेल्ट से बेरहमी से पीटा। उनकी मां का करीब 10 साल पहले निधन हो गया था।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पिता पिछले तीन साल से उनका यौन शोषण कर रहा था। लड़कियों ने अपनी आपबीती अपनी दादी और पड़ोसियों को बताई, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। आखिरकार एक एनजीओ की मदद से मामले की सूचना पुलिस को दी गई और आरोपी पिता को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *