नवभारत टाइम्स 24 x7in की खबर का असर,,अब प्रशासन करेगा कार्रवाई,,,ऐसे मिले हैं संकेत,, पूर्व सरपंच गंगाबाई आर्य ने बताया
दल्लीराजहरा,, दल्ली राजहरा के समीप आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम ब्लॉक बिटाल क्षेत्र में पंचायत प्रतिनिधि उपसरपंच बलवंत साहू के द्वारा ही शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थी ,पूर्व सरपंच गंगाबाई आर्य ने अवैध कब्जा को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संबंधित मंत्रियों के अलावा जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल और दल्ली राजहरा एसडीएम आर के सोनकर सहित जनप्रतिनिधियों को शिकायत किया था और उक्त प्रमाणित दस्तावेज के आधार पर 8 अप्रैल को नवभारत टाइम्स 24 x7in ने प्रमुखता के साथ खबर का प्रकाशन किया था, खबर प्रकाशन के बाद लोकसभा चुनाव और आचार संहिता लगी हुई थी इस वजह से कार्रवाई नहीं हो पाई थी परंतु अब जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन अवैध कब्जा पर कार्रवाई कर सकता है इस तरह के संकेत प्राप्त हुए हैं पूर्व सरपंच गंगाबाई आर्य ने बताया कि अनुविभागीय दंडाधिकारी आर के सोनकर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि शासकीय भूमि पर कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के कब्जा कर रहा है तो शासन के नियम अनुसार कड़ी और बड़ी करवाई जाएगी नवभारत टाइम्स 24 x7in ने जब अनुविभागीय दंडाधिकारी आर के सोनकर से चर्चा किया तो उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है जांच चल रही है जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई किया जाएगा बरहाल नवभारत टाइम्स 24 x7in की खबर का असर हुआ,,,
ज्ञात हो कि उप सरपंच बलवंत साहू के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर पूर्व सरपंच गंगाबाई आर्य ने कलेक्टर बालोद को किया शिकायत किया था,दल्लीराजहरा के समीप स्थित ग्राम पंचायत बिटाल की पूर्व सरपंच गंगाबाई आर्य ने जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल सहित छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अलावा संबंधित जनप्रतिनिधि, अधिकारियों को शिकायत पत्र प्रेषित कर अवैध कब्जा करने वाले उप सरपंच बलवंत साहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर अवैध कब्जा हटाने की मांग की थी ,अन्यथा आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किए जाने की बात कही है,, शिकायतकर्ता गंगाबाई आर्य ने बताया कि ग्राम पंचायत बिटाल के उपसरपंच बलवंत साहू के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर दो भवन का निर्माण किया जा रहा है जो पूरी तरह अवैध है, अनुचित है उक्त शासकीय भूमि है और शासकीय भूमि पर ग्राम पंचायत बिटाल के उप सरपंच के द्वारा दबगई , दादागिरी दिखाते हुए शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है जिसे लेकर दल्ली राजहरा एसडीएम श्री सोनकर के समक्ष प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है अन्यथा आगामी दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है,,
वही अधिकारियों का कथन है किसी शासकीय भूमि पर अगर अवैध कब्जा या अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है तो जांच कर उचित और कड़ी बड़ी कार्रवाई की जाएगी चाहे वह कोई भी हो कितना भी प्रभावशाली हो,,
क्या कहते हैं अधिकारी जनप्रतिनिधि,,
अनुविभागीय दंडाधिकारी राम कुमार सोनकर कहते हैं की ग्राम पंचायत व
बिटाल की पूर्व सरपंच गंगाबाई आर्य की शिकायत प्राप्त हुई है शिकायत पर जांच चल रही है जांच सही पाए जाने पर उपसरपंच बलवंत साहू के खिलाफ अवैध कब्जा को लेकर कार्रवाई कर अवैध कब्जा से मुक्त कराया जाएगा,,,
उप सरपंच बिटाल बलवंत साहू कहते हैं कि शासकीय पद में रहते हुए उन्होंने कोई भी शासकीय भूमि पर कब्जा नहीं किया है वे गरीब व्यक्ति हैं पूर्वजों के द्वारा जो भूमि पर कब्जा है उसे पर वे अपना जीवन यापन निर्वाह कर रहे हैं व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते गंगाबाई आर्य शिकायत कर रही है,,00
Author: Deepak Mittal














Total Users : 8169420
Total views : 8197375