नवभारत टाइम्स 24 x7in की खबर का असर” अस्पताल की लापरवाही से आदिवासी महिला की गई थी जान,परिजनों के शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल को किया सील

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स 24 x7in की खबर का असर” अस्पताल की लापरवाही से आदिवासी महिला की गई थी जान,परिजनों के शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल को किया सील

सवाल क्या ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पर होगी कार्रवाई

गरियाबंद :-आदिवासी महिला गेंदूबाई की इलाज के दौरान मौत के बाद छुरा स्थित निजी अस्पताल को आज प्रशासन ने शील कर दिया। ज्ञात हो कि इस मामले को प्रमुखता से नवभारत टाइम्स 24 x7in गरियाबंद ब्यूरो लतीफ मोहम्मद ने प्रमुखता से उठाया था । जिस पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए गरियाबंद सीएमएचओ द्वारा जांच टीम गठित किया गया था। जांच के प्रथम दृष्टया में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई थी,जिस पर लक्ष्मी नारायण अस्पताल के संचालक छुरा को नोटिस जारी किया था। जारी नोटिस का समय अवधि समाप्त होने के बाद संतोषजनक जवाब नही मिलने के कारण मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निजी अस्पताल को सील बंद करने का आदेश शनिवार को जारी कर अस्पताल को सील कर दिया। जिसमें पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की भी सहभागिता रही ।गरियाबंद सीएमएचओ गार्गी यदु द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्राथमिक जांच में अस्पताल की घोर लापरवाही सामने आई,जिसके फलस्वरूप तत्काल अस्पताल को सील बंद किया गया। उक्त कार्यवाही में डा.जी एस ध्रुव,ए.के. हूमने, डा.हरीश चौहान, डा.कीर्तन साहू, डा. लक्ष्मीकांत जांगड़े, डा.देवेश मिश्रा, डा.सोमेश्वर ठाकुर, एवं थाना प्रभारी छुरा दिलीप मेश्राम,तहसीलदार सतरूपा साहू,नायब तहसीलदार योगेंद्र देवांगन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*जाने क्या था पूरा मामला*:- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा में स्थित हॉस्पिटल में एक आदिवासी महिला की मौत के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल को सील कर दिया है। अस्पताल में महिला के पेट का ऑपरेशन किया गया था,जिसके बाद महिला की मौत हो गई। इस मामले की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। ज्ञात हो कि लक्ष्मी नारायण अस्पताल में कुल्हाड़ीघाट की आदिवासी गैन्दू बाई के पेट के ऑपरेशन किया गया था,महिला गर्भवती भी थी। लक्ष्मी नारायण अस्पताल में लम्बे समय से इलाज कराने के बाद हालत बिगड़ने से गैंदी बाई की मौत 10 मई को रायपुर के अस्पताल में हो गई थी। पीड़ित परिवार ने महिला की मौत के लिए अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए डॉक्टरों पर ऑपरेशन दौरान गड़बड़ी करने के आरोप लगाए हैं।परिजनों ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर के पास जाकर की, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्य एडमिट मरीजों को जिला अस्पताल में शिप्ट करके लक्ष्मी हॉस्पिटल हॉस्पिटल को सील कर दिया है। वहीं मृत आदिवासी महिला का ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी है। बताया जा रहा है,कि मृतिका का ऑपरेशन करने वाला सिविल सर्जन महासमुंद मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। इसके चलते डॉक्टर ने फ्रीलांस कार्य के नियमों का पालन किया है या नहीं, ऑपरेशन के समय में कार्यस्थल में किस जगह होना बताया गया, इन तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच दल में शामिल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरीश चौहान ने प्रशासन की कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया,कि अस्पताल सील की कार्रवाई के बाद मामले में तय बिंदुओं पर आगे जांच की जाएगी और रिपोर्ट सौंपी जाएगी।,,000

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *