नई Honda Activa या TVS Jupitor 125, माइलेज के मामले में कौन-सा स्कूटर बेहतर? यहां जानें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

New Honda Activa vs Jupitor 125: होंडा ने हाल ही में नई तकनीक और एडवांस फीचर्स के साथ एक्टिवा 125 को पेश किया है. इस स्कूटर का बड़ा अपडेट 4.2 TFT स्क्रीन है. एक्टिवा 125 का सीधा मुकाबला जुपिटर 125 के साथ है.

यहां हम आपको दोनों स्कूटर्स की कीमत, फीचर्स और पावरट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं.

नई होंडा एक्टिवा 125 दो वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 94 हजार 422 रुपये है. टीवीएस जुपिटर की बात की जाए तो इसके ड्रम अलॉय वेरिएंट की कीमत 79, 299 रुपये, डिस्क वेरिएंट की कीमत 84,001 रुपये है. इसके अलावा स्मार्टकनेक्ट वेरिएंट की कीमत 90 हजार 480 रुपये है.

Honda Activa 2025

नए होंडा एक्टिवा में मिलने वाली TFT डिस्प्ले के जरिए अब आपके फोन पर आने वाली रिंग का नोटिफिकेशन स्कूटर की स्क्रीन पर नजर आएगा. कॉल अलर्ट के फीचर के साथ ही नेविगेशन असिस्ट का फीचर भी शामिल किया गया है. एक्टिवा के नए मॉडल में एक और बड़ा अपडेट ये हुआ है कि इसमें USB Type C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जिससे लोग अब कभी भी और कहीं भी अपने मोबाइल फोन को चार्ज कर सकते हैं.

होंडा एक्टिवा 125 में और कोई खास बदलाव नहीं किया है. इस स्कूटर में पहले की तरह 123.9 cc फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जिससे इस टू-व्हीलर को 8.4 hp की पावर मिलती है और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. इस स्कूटर में लगी मोटर के साथ स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी दिया गया है.यह स्कूटर करीब 50KMPL का माइलेज दे सकता है.

TVS Jupitor 125

Jupiter 125 में एक लम्बी और बेहद आरामदायक सीट मिलती है. सीट के नीचे आपको 32 लीटर का स्पेस मिलता है और 2 फुल फेस हेलमेट आप यहां रख सकते हैं. स्कूटर में एनालॉग के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, इसके अलावा फ्यूल डलवाने के लिए फ्रंट में ही इसका ऑप्शन दिया है जोकि एक अच्छा फीचर है. फ्रंट में एक छोटा बॉक्स मिलता है, जहां आप अपना मोबाइल फोन भी रख सकते हैं. इसके अलावा मोबाइल चार्जर की भी सुविधा दे दी गई है.

TVS Jupiter में 124.8cc का इंजन दिया है, जो कि 8.3PS की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी ने इस इंजन को स्ट्रांग लो और मिड रेंज के हिसाब से ट्यून किया गया है. इसमें Eco thrust fuel injection (ETFi) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जिसकी वजह से 15 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलती है. टीवीएस जुपिटर करीब 55KMPL का माइलेज देता है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *