दो लाख के जेवर से भरा बैग ऑटो में छोड़ा, पुलिस ने पहुंचाया मालिक तक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दो लाख के जेवर से भरा बैग ऑटो में छोड़ा, पुलिस ने पहुंचाया मालिक तक

नवभारत टाइम्स 24X7.in के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट

बेमेतरा जिले के नारायणपुर निवासी अनिल डडसेना रिश्तेदारी में जाने के लिए तिफरा स्थित बस स्टैंड पर उतरे और ऑटो से रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पहुँचने पर उन्हें पता चला कि वे एक बैग ऑटो में ही भूल गए हैं, जिसमें सोने के जेवर और करीब दो लाख रुपये का अन्य सामान था।

अनिल ने तुरंत इसकी सूचना अपने परिचित को दी और यातायात एएसपी नीरज चंद्राकर से मदद मांगी। एएसपी चंद्राकर ने तुरंत आरक्षक संतोष राठौर को यातायात कंट्रोल रूम भेजा। वहां मौजूद आरक्षक शेखर राजपूत ने अनिल के बताए अनुसार ऑटो की पहचान की और उसकी तलाश शुरू कर दी।

ऑटो चालक, जो अन्य यात्रियों को लेकर रेलवे स्टेशन से निकल चुका था, को खोजकर उसके पास से जेवर और अन्य सामान से भरे बैग को बरामद किया गया। एसपी रजनेश सिंह ने अपने कार्यालय में अनिल डडसेना को उनका सामान सौंप दिया।

एएसपी नीरज चंद्राकर ने बताया कि अनिल डडसेना अपने परिवार के साथ नारायणपुर से तिफरा स्थित बस स्टैंड पर उतरे थे और ऑटो से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वहां पहुंचने पर उन्हें अपने बैग के गायब होने का एहसास हुआ। तत्परता से की गई पुलिस कार्रवाई ने उनका कीमती सामान वापस दिलाने में मदद की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment