दिव्यांग भाइयों ने याद किया लुईस ब्रेल को,अमर दिव्यांग संघ ने मनाया ब्रेल जयंती

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंग।शनिवार को कोटवार भवन आरंग में अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ ने लुईस ब्रेल जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया, कार्यक्रम की शुरुआत लुईस ब्रेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन एवं छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत के साथ हुई जिसमें दृष्टि बाधित मालती मानिकपुरी ने स्वर दिए इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेंद्र शर्मा ने सभी दिव्यांग साथियों को लुईस ब्रेल जयंती की बधाई देते हुए कहां की लुईस ब्रेल सही मायने में शिक्षा विद एवं अन्वेषक रहे जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद दृष्टि बाधित दिव्यांगों के लिए लिखने तथा पढ़ने में विशेष प्रणाली ब्रेल लिपि का आविष्कार किया जो उभरे हुए बिंदुओं की अनूठी स्पर्शनीय प्रणाली है उन्होंने सभी दिव्यांग जनों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि लुईस ब्रेल अपनी संकल्प शक्ति के कारण किसी मसीहा से कम नहीं है

साथ ही उन्होंने आचार्य श्री रामभद्राचार्य, श्री सूरदास जी आदि का उदाहरण देते हुए उत्साहवर्धन किया, इतना ही नहीं उन्होंने शासन स्तर पर दिव्यांग पेंशन योजना आदि एवं उनकी समस्याओं पर हर संभव उपाय व सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष मिलाप दास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष नरेंद्र गिलहरे, सचिव पोषण लाल साहू एवं दृष्टि बाधित प्रकाश खेलवार आदि के द्वारा “इतनी शक्ति हमें देना दाता”, “लुईस ब्रेल अमर रहे”जैसे प्रेरणा गीत प्रस्तुत किए गए एवं हर्षोल्लास के साथ लुइस ब्रेल की जयंती को मनाते हुए केक काट कर वितरित किए साथ ही सहयोग के लिए विशेष शिक्षक लोकेश साहू, शिव साहू(जनपद) मुरलीधर साहू(नगरपालिका) आदि का सम्मान भी किया, कार्यक्रम का संचालन सहयोगी शिक्षक अरविंद वैष्णव के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन मिलाप दास मानिकपुरी के द्वारा किया गया तथा इस अवसर पर ग्राम नारा ,उमरिया, समोदा,उमरिया, परसकोल,गुल्लू,आरंग आदि के दिव्यांग भाई दृष्टिबाधित जनक लोधी, आशीष शर्मा, नरसिंह धीवर, प्रकाश खेलवार, मालती मानिकपुरी, चंचल आदि एवं अस्थि बाधित कला लहरी, केकती साहू, वीणा साहू, छोटन बारले, बंसीलाल, सत्यवती बघेल, भारती साहू, डॉ पुरुषोत्तम हिरवानी आदि सभी की उपस्थिति रही।

संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर पत्रकार आरंग

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *