दिन दहाड़े सरेराह एक बड़ी वारदात को दिया गया अंजाम, कालेज छात्रा की दिनदहाड़े कर दी गई हत्या

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शोएब अख्तर नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख

गौरेला/पेंड्रा/मरवाही – जिले में दिन दहाड़े सरेराह एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है जिसमें एक कालेज छात्रा की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है।

घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश में जुड़ गई है।

पूरे घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पास लगे कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें आरोपी बेरहमी से युवती पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा है और उसके बाद काफी समय तो वहां पर खड़ा रहा और फिर बाइक से फरार हो गया।

दरअसल, पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है, जहां रिहायशी इलाके स्टेट बैंक के सामने अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब काम की तलाश में पास के गांव झगराखाड मनेंद्र गढ़ की रहने वाली मृतक कुमारी रंजना यादव पिता राजेंद्र यादव उम्र 21 वर्ष, ग्राम झगराखाड़ अपने एक रिश्तेदार के साथ गौरेला में काम के तलाश में स्कुटी से पहुची थी और उसका भाई स्कूटी में बैठा था और रंजना यादव बगल में खड़ी थी तभी अचानक एक युवक मुंह में गमछा बांधे वहां पहुंचा, पहले तो वो कुछ कुछ बात किया फिर अचानक अपने पास से चाकू जैसा धारदार हथियार निकाला और रंजना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

चाकू के ताबड़तोड वार स3 रंजना यादव वहीं पर गिर गई और खून से लथपथ रंजना यादव की मौक़े पर ही मौत हो गई।
घटना अंजाम देने के बाद आरोपी युवक पहले तो कुछ समय वहां पर खड़ा रहा फिर वह चाकू को अपने कपड़े से पोछा और चाकू को अपने बाइक के डिक्की में डालकर मौके से भाग गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *