दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना – थाना बासागुड़ा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923

दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना

बीजापुर 11 जून 2024- 20 जनवरी 2024 को थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुट्टुम, बेलमगुट्टा के मध्य जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच घटना घटित हुई थी जिसमें फायरिंग रूकने के बाद पुलिस पार्टी द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए घटना स्थल का बारिकी से सर्च किया गया। सर्चिंग के दौरान घटना स्थल पर 01 पुरूष माओवादी का शव तथा 02 महिला माओवादी का शव सहित 01 नग 7.65 एमएम आटोमेटिक पिस्टल मैग्जिन, 02 नग भरमार बन्दूक, 15 नग जेलेटिन, 05 नग डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर लगभग 20 मीटर, सेफ्टी फ्यूज लगभग 15 मीटर, फटाका 02 डिब्बा, 02 नग प्लास्टिक डिब्बा में लोहे के छर्रे, 12 नग ब्लेंकेट, 04 नग नक्सली पिठ्ठू, 03 नग साल, 02 नग कॉलेज बैग, 04 नग पानी जरकीन व अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया। उक्त संबंध में कोई भी किसी प्रकार की जानकारी रखते हो तो न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी उसूर में 20 जून 2024 को उपस्थित होकर लिखित या मौखिक जानकारी साक्ष्य दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *