दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सिग्नल और दूरसंचार विभाग ने भारतीय रेलवे के सभी जोनों के बीच वर्ष 2023-24 के लिए “अखिल भारतीय दक्षता शील्ड” प्राप्त करके पाया सर्वोच्च स्थान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दिनांक 21 दिसम्बर, 2024 को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित 68वें रेलवे सप्ताह पुरस्कार: अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में भारतीय रेलवे के सभी जोनों के “अखिल भारतीय प्रदर्शन दक्षता शील्ड” जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शील्ड प्रदान की। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक नीनू इट्टेयरा एवं प्रधान मुख्य संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर सुरेश कुमार सोलंकी ने रेल मंत्री से शील्ड प्राप्त की।

प्रधान मुख्य संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर सुरेश कुमार सोलंकी ने यह पुरस्कार संकेत एवं दूर संचार विभाग के सभी कर्मचारियों को समर्पित करते हुए कहा कि शील्ड हमारे कर्मचारियों के समर्पण और उत्कृष्टता की निरंतर खोज का प्रमाण है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को यह पुरस्कार वित्तीय वर्ष 2023-24 में किये गए महत्वपूर्ण कार्यों के संपादन के लिए मिला है. इसके अंतर्गत सभी जोनो के बीच, कुल 136. 25 किलोमीटर आटोमेटिक सिग्नलिंग का प्रावधान कर सर्वोच्च स्थान प्रदान किया। जिसके कारण एक ही सेक्शन में अधिक ट्रेनें चल सकती हैं, जिससे कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अधिक ट्रेनों के परिचालन की क्षमता बढ़ गई है।

संकेत एवं दूर संचार विभाग द्वारा, इसी अवधि में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 16 स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिग्नलिंग सिस्टम के प्रावधान द्वारा आधुनिकीकरण किया गया एवं रायपुर मंडल के अंतर्गत, तरोकी जैसे नक्सल प्रभावित नए स्टेशन में सिग्नलिंग सिस्टम का प्रावधान कर, इस क्षेत्र को भारतीय रेल की मुख्य धारा से जोड़ा गया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए सड़क सुरक्षा हमेशा सर्वोपरि रहा है, इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए 08 गेटों को सिग्नलिंग सिस्टम से जोड़कर, इन्हे सड़क का उपयोग करने वाले राहगीरों के लिए ज्यादा सुरक्षित बनाया गया.

इसके अलावा 11 स्टेशन में सिग्नलिंग सिस्टम में संशोधन कर इन्हे तीसरी एवं चौथी लाइन से जोड़ने का कार्य संकेत एवं दूर संचार विभाग द्वारा किया गया जिससे कि अधिक से अधिक ट्रेनों को चलाया जा सका है. श्री सुरेश कुमार सोलंकी ने सभी कर्मचारियों को अपनी इसी परंपरा का अनुपालन करते हुए आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाये प्रदान की है. उन्होंने इस शील्ड को न केवल कर्मचारियों अपितु उनके परिवार के प्रत्येक सदस्य को भी समर्पित किया है व सभी से आग्रह किया है कि वे भविष्य में भी इसी लगन, ईमानदारी व कर्मठता से कार्य करते रहे व SECR का झंडा ऊँचा रखें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *