दंतेवाड़ा में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर सरगर्मियां तेज – रेस में बैलाडीला के सोनी ,नाहक ,माकन प्रबल दावेदार — सूत्र 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दंतेवाड़ा में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर सरगर्मियां तेज – रेस में बैलाडीला के सोनी ,नाहक ,माकन प्रबल दावेदार — सूत्र 

 

 

( रविन्द्र सोनी ,आर सी नाहक एवं जयदीप माकन के कुशल नेतृत्व में किरंदुल क्षेत्र में भाजपा को मिली है लीड )

राजेन्द्र सक्सेना जिला प्रमुख दंतेवाड़ा 94255 94944 नवभारत टाइम्स 24×7.in

 

दंतेवाड़ा — छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है । उल्लेखनीय हैं कि दंतेवाड़ा में अभी चेतराम अट्टामी भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं । साथ ही अट्टामी दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी चुने जा चुके हैं ।यहाँ यह बताना जरूरी है कि चेतराम अट्टामी ने जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए ही विधायक का चुनाव जीता था ।जिसके बाद से ही दंतेवाड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष के पद को सुशोभित करने एवं जिलाध्यक्ष पद पर जिले के कई वरिष्ठ भाजपाई नेताओं की आस बनी हुई थी ।परंतु लोकसभा चुनावों के कारण इस पद पर कोई चर्चा नहीं हो रही थी ।अब जबकि लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा को मिली जबरदस्त जीत एवं केंद्र में तीसरी बार भाजपा गंठबंधन की सरकार के बनते ही फिर से एक बार दंतेवाड़ा भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर सत्ताशीन होने की सरगर्मियां तेज हो चली है ।विदित हो कि चाहे विधानसभा के चुनाव एवं लोकसभा के चुनावों की बात की जावे दोनों ही चुनावी मैदान में दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को जबरदस्त लीड हासिल हुई है ।सर्वविदित हैं कि चाहे विधानसभा चुनाव की बात करे चाहे लोकसभा चुनाव की बात करें ।इस बार दोनो ही चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी की जीत हुई है साथ ही दोनों ही चुनावों में इस बार दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल क्षेत्र में भी वरिष्ठ भाजपा नेताओं रविन्द्र सोनी ,आर सी नाहक एवं जयदीप माकन के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से लीड मिली है ।जिस कारण इस बार दंतेवाड़ा का भाजपा जिलाध्यक्ष का पद इन तीनो वरिष्ठ भाजपा नेताओं में से किसी एक को मिलने की चर्चा किरंदुल नगर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है ।उल्लेखनीय हैं कि रविन्द्र सोनी पूर्व में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के साथ साथ जिला भाजपा संगठन के भी कई पदों को सुशोभित कर चुके हैं और वर्तमान में भी इनकी सक्रियता जिले के साथ साथ प्रदेश संगठन में भी देखी जा सकती हैं ।साथ ही अगर बात करें आर सी नाहक की तो पूर्व की रमन सरकार में श्रम आयोग के सदस्य के साथ साथ जिला संगठन के भी कई पदो को निभा चुके हैं और वर्तमान में भी जिले में सक्रिय नेता की भूमिका निभा रहे है ।और अगर बात करे भाजपा नेता जयदीप माकन की तो जिला संगठन के कई पदों पर रहने के साथ साथ जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ साथ प्रदेश संगठन एवं पूर्व की रमन सरकार एवं वर्तमान की विष्णु देव साय की कई मंत्रियों के साथ माकन के राजनीतिक संबंधों को भी नहीं नकारा जा सकता हैं ।खैर यह तो आंकलन है आखिरकार नए जिलाध्यक्ष के नाम का फैसला तो जिला एवं राज्य संगठन को ही करना है ।देखना यह दिलचस्प होगा कि किसके सिर सजेगा दंतेवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष का ताज ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *