नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान
थाना कुटरू एवं फरसेगढ़ की संयुक्त कार्यवाही में तेलीपेटा से 01 सीएनएम सदस्या गिरफ्तार

थाना फरसेगढ़ क्षेत्रांतर्गत आलवाड़ा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनो एवं मशीनरी में आगजनी की घटना में थी शामिल
जिले में संचालित माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना कुटरू एवं फरसेगढ़ की संयुक्त टीम कुटरू क्षेत्रान्तर्गत तेलीपेटा, पाताकुटरू की ओर निकली थी ।
अभियान के दौरान संयुक्त पार्टी द्वारा तेलीपेटा से 01 सीएनएम सदस्या को पकड़ने में सफलता अर्जित की गई ।
1. शांति कुरसम पिता स्व0 चिन्ना कुरसम उम्र 30 वर्ष निवासी कोपनझर्री थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर
जो थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 15/12/2020 को आलवाड़ा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहन एवं मशीनरी में आगजनी की घटना में शामिल थी। उक्त के विरूद्ध थाना फरसेगढ़ में 01 स्थाई वारंट लंबित है एवं पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा उक्त महिला माओवादी की गिरफ्तारी के लिये 10.00 हजार का ईनाम उद्घोषित है ।

पकड़ी गई महिला माओवादी के विरूद्ध थाना फरसेगढ़ में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है ।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8192799
Total views : 8228783