तीन दिवसीय मधुमेह रोग निवारण शिविर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

“अच्छी सेहत ही सदा योगा का वरदान
तन को मन को साधकर होगा आत्म ज्ञान”

ऐसी ही सुंदर भावना को ध्यान में रखते हुए भारतीय योग संस्थान द्वारा अवंति विहार हनुमान मंदिर केंद्र में मधुमेह रोग निवारण शिविर अत्यंत उत्साहपूर्ण चल रहा है ।इन दो दिनों में मंच संचालन सुदेष्णा मेने , सपना सादिजा और ममता रथ ने किया ।आसन प्रदर्शन गौरी , संगिता , और पूर्णिमा के द्वारा किया गया। सूक्ष्म क्रियाओ का अभ्यास सपना , किरण, जया, और सोनिया मैम के द्वारा सम्पन्न हुआ।

मधुमेह रोग में लाभकारी आसनों का अभ्यास मुकेश सोनी सर , अग्रवाल सर , रिया और किरण जी के द्वारा करवाया गया। ममता अग्रवाल और सुदेष्णा मैम के हास्य आसन ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। प्राणायाम में उज्जई, अग्निसार , सूर्यभेदी , और विरेचन क्रिया का अभ्यास सोनिया मैम , जया मैम , किरण मैम तथा अग्रवाल सर जी ने करवाया। ध्यान से मन और मस्तिष्क को कैसे शांत रखें इसकी जानकारी सूद सर और ममता मैम द्वारा दी गई।

बंधो और मुद्राओं के बारे में वंदना मैम ने तथा वाणी संयम पर रिया मैम ने बहुत अच्छी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में संस्था का परिचय और मधुमेह रोग क्या है और कैसे होता है , इसकी जानकारी डागा सर के द्वारा बहुत ही सरल भाषा में दी गई। मधुमेह रोग में प्राणायाम और ध्यान की भूमिका पर सोनी सर ने बहुत अच्छी जानकारी दी । अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *