ड्राइवर्स की हड़ताल स्थगित, महासंगठन ने जारी किया आदेश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंगठन ने स्टेरिंग छोड़ों अभियान स्थगित किया है। सभी ड्राईवर को काम में वापस लौटने के लिए कहा गया है। पदाधिकारियों ने बताया कि स्टेरिंग छोड़ों अभियान को निरस्त किया गया है और संगठन में शामिल सभी ड्राईवरों को काम पर लौटने का आदेश जारी किया गया है। 10 जनवरी के बाद कोई भी ड्राईवर किसी गाड़ी को रूकवाता है या अन्य माध्यम से दूसरे ड्राईवर को बाधा उत्पन्न करता है तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं की होगी।

 

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि हिट एंड रन मामलों के लिए लाए गए कानून को अभी लागू नहीं किया गया है। अभी पुराना कानून ही लागू है। कतिपय स्वार्थी तत्वों के द्वारा फेक लेटर्स के माध्यम से गलत जानकारी देकर ट्रांसपोर्ट संगठनों और वाहन चालकों को बहकाने की सूचना मिली है। वाहन चालकों को स्वार्थी तत्वों द्वारा गलत जानकारी देकर फैलाए जा रहे अफवाहों से डरने की आवश्यकता नहीं है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *